फिल्म गो गोवा गॉन का मैसेज नो ड्रग्स

मुंबई। डायरेक्टर राज निडिमोरू और कृष्णा डीके जोंबी फिल्म गो गोवा गॉन के जरिए नो ड्रग का संदेश फैला रहे हैं। यह फिल्म नशे के खिलाफ संदेश देगी।

By Edited By: Publish:Tue, 07 May 2013 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 May 2013 05:21 PM (IST)
फिल्म गो गोवा गॉन का मैसेज नो ड्रग्स

मुंबई। डायरेक्टर राज निडिमोरू और कृष्णा डीके जोंबी फिल्म गो गोवा गॉन के जरिए नो ड्रग का संदेश फैला रहे हैं। यह फिल्म नशे के खिलाफ संदेश देगी।

दोनों ने बताया कि नाम से ऐसा लगता है कि यह फिल्म गोवा के बारे में है, लेकिन इसमें अपमानजनक कुछ नहीं है। मुंबई और दूसरी जगह रहने वाले लोगों की गोवा के बारे में एक धारणा है कि वह एक ऐसी जगह है जहां पर लोग जाते हैं, बैठते हैं, आराम करते हैं, पार्टी करते हैं, मनोरंजन करते हैं, लेकिन यह सभी सकारात्मक भावना के साथ होता है। हमारी फिल्म की कहानी इसी भावना पर आधारित है। गो गोवा गॉन में इनसे इश्क लड़ाएंगे सैफ

हालांकि फिल्म के आखिर में नशा नहीं करने का एक मैसेज दिया जाता है। अगर आप नशा करते हैं तो आप जोंबी बन जाएंगे। शोर इन द सिटी के सह निर्देशक राज और कृष्णा डीके भारत के पहले जोंबी फिल्म के प्रचार में लगे हुए हैं। फिल्म में सैफ ने रूसी माफिया जोंबी शिकारी की भूमिका अदा की है। कुणाल खेमू, वीर दास, आनंद तिवारी और पूजा गुप्ता भी फिल्म में नजर आएंगी। गो गोवा गॉन का बेहतरीन गाना, क्लिक कीजिए

जोंबी फिल्म होने के कारण, फिल्म के निर्देशकों के लिए कलाकारों को रूप रंग में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माता सैफ अली खान की यह फिल्म 10 मई को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। इस तरह के विषयों पर बनी फिल्म के अनुसार जोंबी एक ऐसा प्राणी है जो मर चुका है, पर किसी वायरस की तरह से फिर जिंदा हो गया है। फिल्मों के अलावा जोंबी पर कई कहानियां और गेम्स भी बन चुके हैं। ऐसे मरे हुए जोंबी जिंदा होने के बाद नरभक्षी बन जाते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी