Taimur के फिल्मों में डेब्यू को लेकर बोले Saif Ali Khan, कोई चांस ही नहीं है

Saif Ali Khan On Taimur Debut सैफ अली खान ने तैमूर के डेब्यू की खबरों को लेकर कहा है कि अभी कोई चांस नहीं है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 05:10 PM (IST)
Taimur के फिल्मों में डेब्यू को लेकर बोले Saif Ali Khan, कोई चांस ही नहीं है
Taimur के फिल्मों में डेब्यू को लेकर बोले Saif Ali Khan, कोई चांस ही नहीं है

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। तैमूर की हर एक्टिविटी को काफी पसंद किया जाता है और हर कोई तैमूर की तस्वीरें देखना पसंद करता है। लेकिन, हाल ही में खबरें आई कि तैमूर अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं यानी जल्द ही वो फिल्मों में दिखाई देंगे। लेकिन पापा सैफ अली खान ने खबरों को बिल्कुल गलत बताया है और कहा है कि अभी कोई चांस ही नहीं है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा है, 'मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं। कुछ लोग हमें अच्छे से जानते नहीं है। मुझे हैरानी हुई कि हमें 30 साल से जानने के बाद भी लोग कह रहे हैं कि हम तैमूर को फिल्मों में भेजेंगे और उसे एक बुरे सपने, ब्लैक मिरर की ओर जाने देंगे। हालांकि अभी ऐसा कोई चांस ही नहीं है। हम अभी ऐसा नहीं करेंगे।'

अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ लंदन में रहे सैफ का कहना है कि वो इस तरह की अटेंशन से दूर रहकर बहुत खुश थे। उन्होंने कहा, 'हमारे घर से दूर रहने के लिए फोटोग्राफर्स का शुक्रिया। उन्होंने ऐसा करने में क्लास दिखाई है। मेरी उन लोगों से तह दिल से अपील है कि तैमूर को नॉर्मल होने का थोड़ा मौका दीजिए। तैमूर अभी तक लंदन में था और उसने लंबे समय तक कैमरा नहीं देखा था। मैं आपसे वादा करता हूं कि उसने इसे बिल्कुल याद नहीं किया!'

बता दें कि तैमूर की हर मौके पर तस्वीरें आती रहती हैं और हाल ही में जन्माष्टमी के मौके पर भी तैमूर की तस्वीरें और वीडियो आए थे, जिसमें वो दही हांडी फोड़ते नजर आए थे। उसके बाद कहा जा रहा था कि वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं और अब सैफ अली खान ने इन खबरों से किनारा कर लिया है।  

chat bot
आपका साथी