सैफ़ और करीना यूं मना रहे हैं बेटे तैमूर का बर्थडे, मौसी करिश्मा कपूर ने दी बधाई, देखें तस्वीरें

ज़ाहिर है देश के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स का जन्मदिन है तो केक काटे जाने की भी तस्वीरों का आपको इंतज़ार होगा..

By Hirendra JEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 12:40 PM (IST)
सैफ़ और करीना यूं मना रहे हैं बेटे तैमूर का बर्थडे, मौसी करिश्मा कपूर ने दी बधाई, देखें तस्वीरें
सैफ़ और करीना यूं मना रहे हैं बेटे तैमूर का बर्थडे, मौसी करिश्मा कपूर ने दी बधाई, देखें तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर के बेटे तैमूर आज दो साल के हो गए। सैफ़ परिवार संग इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में हैं और वहीं छुट्टियां मनाते हुए तैमूर का दूसरा बर्थडे मना रहे हैं। इस बीच तैमूर की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं। जिनमें वो अपने पापा और मम्मी के साथ बड़े ही क्यूट अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

हमने आपको पहले ही बताया था कि सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर इन दिनों बेटे तैमूर अली ख़ान के साथ साउथ अफ्रीका में हॉलीडे मना रहे हैं। वहां से आई इस दिलचस्प तस्वीर में आप नन्हें तैमूर को अपनी मम्मी करीना के साथ शर्टलेस टहलते हुए देख सकते हैं। इस तस्वीर में तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं। है न? जन्म के बाद से ही यह बच्चा लगातार सुर्ख़ियों में है और तैमूर अब इतने पॉपुलर हैं कि इन पर चुटकुले भी बनने लगे हैं। यह तैमूर की लोकप्रियता ही है कि मार्केट में उनकी तरह दिखने वाला एक डॉल भी आ गया है। 

यह भी पढ़ें: गोविंदा की बेटी टीना रहती है ख़बरों से दूर, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज़, देखें तस्वीरें

और ये दूसरी तस्वीर है जिसमें तैमूर को लेकर साइकिल पर घूम रहे हैं सैफ़! इस तस्वीर में बाप-बेटे का प्यार देखते ही बनता है। बता दें कि ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वाइरल हो रही हैं। गौरतलब है कि सैफ़ और करीना दोनों ही सोशल प्लेटफोर्म पर मौजूद नहीं हैं। ऐसे में इनकी टीम या फैन क्लब के नाम से कुछ तस्वीरें सामने आती हैं और वो फिर हर जगह वाइरल हो जाती हैं! 

एक और तस्वीर में सैफ़ और करीना झूले पर झूलते देखे जा सकते हैं। हालांकि, इन तस्वीरों की क्वालिटी थोड़ी धुंधली है लेकिन सैफ़ और करीना की ख़ुशी साफ़ तौर से महसूस की जा सकती है। नीचे की तस्वीर में आप सैफ़ और तैमूर को समंदर किनारे मस्ती के मूड में देख सकते हैं।

आप देख सकते हैं सैफ़-करीना-तैमूर की एक और प्यारी सी तस्वीर! ज़ाहिर है देश के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स का जन्मदिन है तो केक काटे जाने की भी तस्वीरों का आपको इंतज़ार होगा तो वो भी कुछ घंटों में सोशल मीडिया के जरिये आपके पास होगी।

सैफ़-करीना को जब भी मौका मिलता है तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाते हैं और इस बार मौका स्पेशल भी है- उनके बेटे का बर्थडे। तो इस मौके पर सैफ़-करीना भी काफी इंजॉय कर रहे हैं जो आप इन तस्वीरों में सहज ही महसूस कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘केसरी’ की शूटिंग निपटा कर अपने स्मार्ट बेटे आरव और वाइफ संग यूं दिखे अक्षय कुमार, देखें तस्वीरें

तैमूर इसी महीने 20 दिसंबर  को दो साल के हो रहे हैं। तजोड़ते चले कि पिछले सप्ताह करीना मुंबई में अपने घर पे तैमूर का बर्थडे मना चुकी हैं और तैमूर के इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में करीना के तमाम करीबी दोस्त और परिजन शामिल हुए। तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने अपने दोनों बच्चों संग तैमूर की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है! 

 

View this post on Instagram

Happy 2nd birthday to our little jaan! ❤️🎂🍫🍭🍿🧸🎈🎉🎁 We love you the most !! #taimuralikhan #babynawab👑 #mybabies

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Dec 19, 2018 at 10:46am PST

chat bot
आपका साथी