सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती स्विट्ज़रलैंड में साथ आए नजर, अफेयर की खबरें हुई तेज!

Sushant Singh Rajput And Rhea Chakraborty Rumoured सुशांत सिंह राजपूत का पहले नाम अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ा थाl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 03:17 PM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती स्विट्ज़रलैंड में साथ आए नजर, अफेयर की खबरें हुई तेज!
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती स्विट्ज़रलैंड में साथ आए नजर, अफेयर की खबरें हुई तेज!

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने रुमर्ड अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि उनके रिश्ते के बारे में अफवाह के बाद भी यह जोड़ी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उनसे जुड़े कई लोग उनके कथित लव अफेयर के बारे में बात करते हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और नेटिजन सोच रहे थे कि क्या वे पेरिस में एक साथ छुट्टियां मना रहे है? और अब हाल ही में स्विट्जरलैंड के सर्न में एक फैन के साथ दोनों की एक साथ तस्वीर सामने आई है।

सुशांत को ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग जैकेट पहने देखा जा सकता हैl जिसे उन्होंने डेनिम और व्हाइट शूज़ के साथ पहना था। दूसरी ओर रिया क्रीम पैंटसूट में थी। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। यह फिल्म 06 सितंबर को रिलीज़ हुई थी। रिया को पिछले साल 'जलेबी' में वरुण मित्रा और दिगंगना सूर्यवंशी के साथ देखा गया था। फिल्म छिछोरे ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया हैl

इस फिल्म में सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया हैंl सुशांत सिंह राजपूत का पहले नाम अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ा थाl इसके बाद दोनों कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में दोनों अलग हो गएl इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम कृति सनन के साथ भी जुड़ा लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए थाl

हालांकि इनमें से किसी ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर से स्वीकार नहीं किया थाl सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म थींl यह फिल्म सभी को पसंद आई थींl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@sushantsinghrajput and @rhea_chakraborty at CERN 😍 . @cern #SushantSinghRajput #LivingHisDream #LovingHisDream #RheaChakraborty . Pic Credit - #ArchanaSharma

A post shared by Team Sushant Singh Rajput (@team_sushant_singh_rajput) on Oct 11, 2019 at 8:57pm PDT

chat bot
आपका साथी