Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JIja Ji Ke Bhai Se: रितिक सिंह का धमाकेदार गाना जीजा जी के भाई से हुआ रिलीज, यूट्यूब पर देखा जा रहा है बार-बार

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 27 May 2023 10:51 AM (IST)

    ‘जीजा जी के भाई से गाने को रितिक सिंह ने भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को एक नंबर म्यू ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit: JIja Ji Ke Bhai Se Song Out

    नई दिल्ली, जेएनएन। JIja Ji Ke Bhai Se Bhojpuri Song Released: लोक गायक रितिक सिंह इन दिनों एक के बाद एक अपने नए गाने लेकर आ रहे हैं। दर्शकों को भी रितिक के नए गानों का ब्रेसबी से इंतजार रहता है। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर से रितिक अपने नए गाने के साथ आए हैं। रितिक सिंह का एक और नया धमाकेदार गाना ‘जीजा जी के भाई से' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया गाना

    ‘जीजा जी के भाई से' गाने को रितिक सिंह ने भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को एक नंबर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में खूब मस्ती और धमाल है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।  

    रोमांटिक सॉन्ग है ‘जीजा जी के भाई से'

    रितिक सिंह गाने को लेकर कहते हैं कि गाना 'जीजा जी के भाई से' एक रोमांटिक गाना है। इसमें कई चीजें ऐसी हैं, जो ऑडियंस को गुदगुदाती हैं। हमारा यह गाना यूथ के बीच बेहद पसंद किया जाएगा, क्योंकि कहीं ना कहीं वे हमारे गाने से कनेक्ट कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने और शिवानी ने इस गाने के लिए खूब मेहनत की है। हमारी आवाज की केमेस्ट्री दर्शकों को भी भा रही है।                                                                            

    इन लोगों ने दिया साथ

    आपको बताया दें कि इस गाने में सौम्या पांडेय नजर आ रही हैं, जिनके साथ मिलकर हमने इस गाने में खूब धमाल भी किया है। गाना जीजा जी के लिरिक्स संतोष राजा का है। म्यूजिक रौशन हेनगड़े का है। फीचरिंग सौम्या पांडेय हैं। कम्पोजर कान्हा हैं। प्रोड्यूसर एक नंबर म्यूजिक हैं। वीडियो पंकज सोनी का है।