रणवीर सिंह ने अमिताभ बच्‍चन को पीछे छोड़ा

क्‍या हॉलीवुड में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन का क्रेज कम हो गया है? लगता तो कुछ ऐसा ही है, क्‍योंकि एक इंटरनेशनल नॉन फिक्शन सीरीज पर भारतीय चैनल पर एक कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इस शो के होस्ट के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह मेकर्स की पहली पसंद

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 08:17 AM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 02:49 PM (IST)
रणवीर सिंह ने अमिताभ बच्‍चन को पीछे छोड़ा

मुंबई। क्या हॉलीवुड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का क्रेज कम हो गया है? लगता तो कुछ ऐसा ही है, क्योंकि एक इंटरनेशनल नॉन फिक्शन सीरीज पर भारतीय चैनल पर एक कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इस शो के होस्ट के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह मेकर्स की पहली पसंद थे।

खबर है कि टीवी शो मेकर्स बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को छोटे परदे पर लाने की तैयारी में लगे हैं। रणवीर अभी तक टीवी पर नजर नहीं आए हैं। ब्रिटिश टीवी सीरीज पर आधारित शो के होस्टिंग के लिए मेकर्स की इच्छा है कि रणवीर सिंह से बातचीत की जाए। मगर रणवीर सिंह ने यह करने से इन्कार कर दिया है।

राम गोपाल वर्मा पर 10 लाख का जुर्माना

सुनने में आया है कि इसके बाद मेकर्स ने बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन से बातचीत की है। सूत्र का कहना है, 'शो के मेकर्स चाहते हैं कि शो होस्ट करने के लिए एक नया चेहरा हो। 'टू नाइट्स द नाइट' के देसी वर्जन के लिए उन्होंने कुछ यंग एक्टर्स से बातचीत भी की है। मेकर्स ने रणवीर को अवॉर्ड शो होस्ट करते देखा था। तभी उन्होंने मन बनाया कि इस काम के लिए रणवीर सिंह परफेक्ट रहेंगे।

वैसे यह शो एक ऐसे फॉरमेट में हैं जिसमें सामान्य लोगों को फैंटेसी दुनिया में जीने का मौका दिया जाता है। एक्टर ने पहले इस काम के लिए इच्छा जताई थी, मगर बाद में उन्होंने यह करने से इन्कार कर दिया।'

सलमान ने इतनी सारी बहनों संग ली सेल्फी, देखें राखी की और तस्वीरें

पिछले साल रणवीर को 'व्हूस आस्किंग' का इंडियन एडॉप्शन - इंडिया पूछेगा सबसे शाना कौन' का ऑफर दिया गया था। लेकिन रणवीर के इन्कार के बाद मेकर्स ने शाहरुख को इसके लिए साइन किया था। इस बार मेकर्स 'टूनाइट्स द नाइट' को लेकर रणवीर से बात की, पर इस बार भी बात नहीं बन पाई।

खबरी ने बताया, ' मेकर्स रणवीर को बहुत ज्यादा अमाउंट ऑफर कर रहे थे, मगर रणवीर ने यह सोचकर मना कर दिया कि यह बहुत जल्दी है कि वो टीवी पर आने की सोचें।'

क्या आप जानते हैं ‘राधिका आप्टे’ के बारे में इन बातों को

रणवीर के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'यह बात सही है। रणवीर को टीवी शो के लिए अनेक ऑफर्स आ रहे हैं। मगर उन्होंने फिलहाल सभी को मना कर दिया है। रणवीर फिलहाल 'बाजीराव मस्तानी' पर फोकस करना चाहते हैं।'

chat bot
आपका साथी