रणवीर सिंह की यह है चाहत, इस हॉलीवुड एक्टर जैसा बनना चाहते हैं

फिल्म पद्मावत के बाद अब रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में नज़र आयेंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 09 Feb 2018 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 09 Feb 2018 08:09 PM (IST)
रणवीर सिंह की यह है चाहत, इस हॉलीवुड एक्टर जैसा बनना चाहते हैं
रणवीर सिंह की यह है चाहत, इस हॉलीवुड एक्टर जैसा बनना चाहते हैं

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में बेहतरीन अभिनय के लिए रणवीर सिंह की काफी तारीफ हो रही है। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी चाहत के बारे में बताते हुए कहा कि वो हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप की तरह बनना चाहते हैं। 

रणवीर सिंह ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि वह असल जीवन में जॉनी डेप जैसे बनना चाहते हैं। इस बारे में बताते हुए रणवीर सिंह का कहना है कि जब वो कोई काम पूरा कर लेता हैं तो उससे अपने आपको बिलकुल अलग कर लेते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वो हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को बहुत फॉलो करते हैं। वह भी उनकी फिल्म रिलीज़ होने के बाद नहीं देखते हैं। शायद वह भी एक दिन जॉनी डेप की तरह बन पाएंगे। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की अभी हाल ही में फिल्म पद्मावत आयी जिसमें उनके अभिनय का काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। वही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नज़र आई। इसके अलावा पद्मावत में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ रुपयों से अधिक का व्यापार किया है।

रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि वह फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ आगे भी काम करना चाहते हैं और वह उनके साथ कुछ यादगर फिल्में बनाना चाहते हैं। फिल्म पद्मावत के बाद अब रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में नज़र आयेंगे। 

chat bot
आपका साथी