तस्वीरें: शादी और सिंबा के बाद क्रिकेट के मैदान में कूदे रणवीर, इस कारण

साल 2017 सितम्बर में मुंबई में इस फिल्म का ग्रैंड लॉन्च किया गया था, जिसमें 83 में कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 11:28 AM (IST)
तस्वीरें: शादी और सिंबा के बाद क्रिकेट के मैदान में कूदे रणवीर, इस कारण
तस्वीरें: शादी और सिंबा के बाद क्रिकेट के मैदान में कूदे रणवीर, इस कारण

मुंबई। साल 1983 में भारत ने पहली बार क्रिकेट का विश्व कप जीता था और उस ऐतिहासिक घटना को कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी यही भूल सकता। रणवीर सिंह भूलने नहीं देंगे क्योंकि वो उसी विश्व विजय की कहानी पर बनने वाली फिल्म में कपिल देव बनेंगे।

इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। रणवीर आज मुंबई में जुहू- विले पार्ले के मैदान पहुंचे। मैदान का जायजा लेने के साथ वो अब उस मोड में आना चाहते हैं ताकि असली क्रिकेटर की तरह अपने रोल में पूरी तरह समां सकें। उनके साथ फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी थे और कुछ फैंस भी। अब रणवीर आये थे तो सेल्फी तो बनती ही थी।

कबीर ख़ान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म '83' को पहले 10 अप्रैल 2019 यानि गुड फ्राईडे के दिन रिलीज़ करने की घोषणा की गई थी लेकिन फिलहाल शूटिंग अब शुरू होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं , जो उस भारतीय टीम के कप्तान यानि कपिल देव वाली भूमिका निभाएंगे, जिनकी टीम ने वेस्टइंडीज को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था।

भारत 83 का अलावा 2011 में भी विश्व कप जीत चुका है। क्रिकेट की इस कहानी पर कबीर खान ने जब काम शुरू किया तो उनके दिमाग में सिर्फ रणवीर का ही नाम आया था। साल 2017 सितम्बर में मुंबई में इस फिल्म का ग्रैंड लॉन्च किया गया था, जिसमें 83 में कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे।

अभी खबर आई थी की रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 में दीपिका उनकी पत्नी बनने जा रही हैं लेकिन हाल ही में दीपिका ने इस सवाल के जवाब में साफ कहा है कि मैं रणवीर के दिल की रानी हूं l  सिर्फ वही किरदार आज कल निभा रही हूं l  ऑनस्क्रीन साथ काम नहीं कर रही हूं l

यह भी पढ़ें: सलमान खान की भारत में वरुण धवन का रोल जानकर आप चौंक जाएंगे

chat bot
आपका साथी