विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की भारत में वरुण धवन का रोल जानकर आप चौंक जाएंगे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 12 Jan 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 06:07 PM (IST)

जानकारी के मुताबिक कटरीना उसी सर्कस की मालकिन हैं। फिल्म में दिशा पत्नी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। इस ...और पढ़ें

सलमान खान की भारत में वरुण धवन का रोल जानकर आप चौंक जाएंगे
सलमान खान की भारत में वरुण धवन का रोल जानकर आप चौंक जाएंगे

मुंबई। सलमान खान की फिल्म भारत इस साल का बड़ा आकर्षण है और दबंग खान के लिए भी खुद को बॉक्स ऑफिस पर साबित करने का मौका जो रेस 3 के उम्मीद से कम प्रदर्शन के चलते हाथ से निकल गया था। इस फिल्म में वरुण धवन का भी एक अहम् रोल होगा।

ख़बर है कि वरुण धवन फिल्म भारत में जो छोटा सा रोल निभा रहे हैं वो देश के जाने माने उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का होगा। फिल्म में युवा धीरूभाई का किरदार निभाएंगे। वैसे निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने उनके रोल को अभी तक सबसे छिपा कर रखा है। याद हो कि पिछले साल वरुण ने अबू धाबी में जा कर इस फिल्म की शूटिंग की थी।वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 में सलमान खान ने कैमियो किरदार निभाया था। वरुण की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी सलमान खान गणेशा के रूप में वरुण धवन के साथ थे। अब बारी वरुण की आयी है।

यह पहली बार होगा, कि वरुण कटरीना के साथ नजर आयेंगे क्योंकि रेमो डिसूज़ा की डांस बेस्ड फिल्म से हाल ही में कटरीना कैफ ने नाम वापस ले लिए जिसके बाद उस फिल्म में श्रद्धा कपूर शामिल हुईं। कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर के इस हिंदी रीमके में सलमान खान 70 साल के उम्र तक का किरदार निभाएंगे। फिल्म में वो एक सर्कस में मौत के कुंए में मोटरसाइकिल चलने का स्टंट भी करते हुए नज़र आएंगे।

जानकारी के मुताबिक कटरीना उसी सर्कस की मालकिन हैं। फिल्म में दिशा पत्नी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं लेकिन शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले वो फिल्म से हट गईं क्योंकि उन्हें शादी करनी थी l पहले इस तरह की ख़बर आई कि सलमान खान प्रियंका से नाराज़ हैं लेकिन प्रियंका ने जब मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया तो सलमान खान वहां पहुंचे l 

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी से पहले नेहरू और इंदिरा के साथ भी हुई थी बॉलीवुड की ये बैठकें, तस्वीरें वायरल