Ram Singh Charlie Film: जब कुमुद मिश्रा को रिक्शावाला समझ कर पूछा, चलोगे क्या?

Ram Singh Charlie Film एक्टर कुमुद मिश्रा ने बताया कि वो रिक्शेवाला के किरदार के लिए इतनी प्रेक्टिस करते थे कि लोग उन्हें रिक्शेवाला ही समझने लगा था।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 01:56 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 01:56 PM (IST)
Ram Singh Charlie Film: जब कुमुद मिश्रा को रिक्शावाला समझ कर पूछा, चलोगे क्या?
Ram Singh Charlie Film: जब कुमुद मिश्रा को रिक्शावाला समझ कर पूछा, चलोगे क्या?

नई दिल्ली, जेएनएन। कई बार किरदार की तैयारी के लिए कलाकार उस जीवनशैली को जीने लगते हैं ताकि किरदार को आत्मसात कर सकें। हाल में सोनी लिव पर रिलीज फिल्म राम सिंह चार्ली में कुमुद मिश्रा ने सर्कस में चार्ली चैपलिन के तौर पर काम करने वाले शख्स का किरदार निभाया है। सर्कस बंद होने की वजह से उनके किरदार को हाथ रिक्शा चलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिल्म में सवारी को बैठाकर सड़कों पर रिक्शा चलाते हुए उनके कई सीन हैं।

कुमुद अपने काम के प्रति समर्पण के लिए विख्यात हैं। बताया जाता है कि अपने किरदार के लिए कुमुद शूटिंग से पहले ही कोलकाता पहुंच गए थे। वहां पर वह छह-छह घंटे हाथ रिक्शा को चलाने की प्रैक्टिस करते थे। उस समय उनका गेटअप भी ऐसा होता था कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता था। शूटिंग कोलकाता के बड़ा बाजार के आसपास भी हुई है। कैमरों को गाड़ी में रखकर गुपचुप तरीके से शूट किया गया था।

शूटिंग के दौरान कुमुद रिक्शे के साथ खड़े होते थे। ऐसे में कई बार लोग उन्हें वाकई रिक्शावाला समझ लेते थे और उनसे पूछते थे कि फलां जगह चलोगे। तब आसपास मौजूद यूनिट के लोग जाकर मना करते थे। ऐसा उनके साथ कई बार हुआ था। हालांकि कुमुद इसे बेहद सहजता से लेते थे। उन्हें लगता था कि किरदार को लेकर उनकी मेहनत सफल हो रही है। उनकी यह मेहनत रंग भी लाई है। फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा जा रहा है।

इससे पहले उन्होंने चार्ली चैपलिन को लेकर कहा था कि वो मेरे लिए भगवान की तरह हैं। वह सिनेमा का रेफरेंस प्वॉइंट हैं। उनके बारे में बिना पढ़े और जाने आप काम ही नहीं कर सकते। अगर मैंने उनका सिनेमा नहीं देखा और ऑटोबायोग्राफी नहीं पढ़ी तो मैं खुद को अभिनेता ही नहीं मानता। उम्र के हर पड़ाव पर चैपलिन आपके लिए नया अर्थ लेकर आते हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी फिल्म राम सिंह चार्ली में नज़र आने वाली हैं। फिल्म 28 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म सर्कस जैसे दिलचस्प मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में कुमुद मिश्रा चार्ली चैपलिन की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी