Ram Setu: अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें क्या है मेकर्स का खास प्लान

Ram Setu Update अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं जो राम सेतु पर रिसर्च करते हुए दिखाई देंगे।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Sep 2022 08:24 PM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2022 08:24 PM (IST)
Ram Setu: अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें क्या है मेकर्स का खास प्लान
Ram Setu Update Big update came out regarding of Akshay Kumar film Ram Setu.

नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Setu: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की एक साल में 4 से 5 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होती हैं और लगाभग सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खास रिस्पॉन्स मिलता है, लेकिन साल 2022 इस लिहाज से उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। इस साल उनकी सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाई।

अब अक्षय कुमार अपनी पौराणिक फिल्म राम सेतु को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो पुरात्व विभाग में काम करने वाले आर्कियोलॉजिस्ट का कैरेक्टर निभा रहे हैं। लेकिन अब जानकारी आ रही है कि आने वाले दिनों में मेकर्स राम सेतु का फर्स्ट लुक लॉन्च कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

राम सेतु मेकर्स ने तैयार किया खास प्लान?

समाचार वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार, राम सेतु मेकर्स आने वाले सोमवार को फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। साथ ही खबर में दावा किया गया है कि मेकर्स राम सेतु का फर्स्ट लुक को जारी कर फिल्म का प्रमोशन भी शुरू करने वाले हैं, जोकि राम सेतु की रिलीज तक जारी रहेगा। इस मोशन पोस्टर में फिल्म के कुछ चुनिंदा एक्शन-एडवेंचर दृश्यों को दिखाया जाएगा, जिससे दर्शकों को फिल्म की ओर आकर्षित किया जा सके।

ऐसी हो सकती है राम सेतु की कहानी

राम सेतु की कहानी रामायण के दिनों में भारतीय संस्कृति की प्राचीन पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित होगी। ये देश की जड़ों और आस्था और आध्यात्मिक मान्यताओं का उत्सव को दर्शाती है।

ये भी देखें: Raju Srivastav Death: साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं 'गजोधर भईया'

थैंक गॉड के साथ क्लैश होगी राम सेतु

राम सेतु में अक्षय में कलाकृतियों का पता लगाने के वाले आर्कियोलॉजिस्ट का कैरेक्टर निभा रहे हैं, जो गुफाओं के रास्ते से राम सेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाई देंगे। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशन इस फिल्म का निर्माण कैप ऑफ गॉड फिल्म के बैनर तेल किया गया है। राम सेतु दिवाली के मौके पर अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड के साथ सिनेमाघरों में क्लैश होगी।

ये भी पढ़ें:Soundarya Rajinikanth: जन्मदिन के मौके पर सौंदर्या रजनीकांत ने फैंस को दिया खास तोहफा, शेयर की बेटे वीर की एक झलक

chat bot
आपका साथी