बॉलीवुड में पुरुष भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार - प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा जल्द साहिर लुधयानवी और अमृता प्रीतम पर बन रही फिल्म में काम करती नज़र आएंगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 29 Dec 2017 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 29 Dec 2017 01:51 AM (IST)
बॉलीवुड में पुरुष भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार - प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में पुरुष भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार - प्रियंका चोपड़ा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान माना कि फिल्म इंडस्ट्री में पुरुषों को भी कास्टिंग काउच का शिकार बनना पड़ा है।

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान माना कि बॉलीवुड में मात्र महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ता है। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने माना कि बॉलीवुड में अपना करियर बनाने आये कई लड़कों को भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ता है। गौरतलब है कि इसके पहले कई बार कास्टिंग काउच का भूत समय-समय पर बाहर आता रहा है। अब एक बार फिर इस बारे में बोलकर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का क्रूर चेहरा सबके सामने लाया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर और भी कई विषयों पर अपनी राय रखी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में शो 'क्वांटिकों' की शूटिंग में व्यस्त है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मायानगरी में हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के वेडिंग रिसेप्शन में नज़र आई थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने सफलता का परचम लहराया है।

यह भी पढ़ें: टाइगर को फैंस से मिले इतने करोड़ और जन्मदिन पर रेस 3 की स्टारकास्ट से मिला ढेर सारा प्यार

आपको बता दें कि, अनुष्का की शादी के बाद प्रियंका से शादी को लेकर सवाल किया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने इसके जवाब में यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि वह शादी तो करना चाहती हैं लेकिन उन्हें उनके स्तर का लड़का नहीं मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा जल्द साहिर लुधयानवी और अमृता प्रीतम पर बन रही फिल्म में काम करती नज़र आएंगी। 

chat bot
आपका साथी