प्रियंका ने किया खुलासा, किसके लिए की 'बाजीराव मस्‍तानी'

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' की प्रमोशन के लिए अमेरिका से भारत लौटी हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्‍म में प्रियंका ने काशीबाई का किरदार निभाया है। फिल्‍म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2015 03:06 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2015 03:13 PM (IST)
प्रियंका ने किया खुलासा, किसके लिए की 'बाजीराव मस्‍तानी'

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की प्रमोशन के लिए अमेरिका से भारत लौटी हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका ने काशीबाई का किरदार निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

'असहिष्णुता' के मुद्दे पर खुलकर आमिर खान के सपोर्ट में उतरे शाहरुख

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि फिल्म में उनका काशीबाई का किरदार बहुत चुनौतीभरा है, जिसे उन्होंने सिर्फ संजय लीला भंसाली के लिए स्वीकार किया। उन्होंने बताया, 'मैंने ये फिल्म सिर्फ संजय लीला भंसाली के लिए की है। मुझे पता है कि आप पूछेंगे कि दीपिका पादुकोण, मस्तानी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर, बाजीराव का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, तो फिर मैंने फिल्म क्यों की?'

तनीषा मुखर्जी बोलीं, अभी मैं सिंगल हूं, मिंगल होने को तैयार हूं...

उन्होंने कहा, 'आपको बता दूं कि मैं पहली एक्टर हूं जिसे इस फिल्म में कास्ट किया गया था। मुझे याद है कि संजय मेरे पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए थे। वह किसी भी कीमत पर मुझे इस फिल्म में लेना चाहते थे, मैंने भी उन्हें निराश नहीं किया।'

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म में काशीबाई का कैरेक्टर काफी हार्ट-ब्रैकिंग है। यह एक फेमनिन कैरेक्टर है जिसे निभाना मेरे लिए आसान बिल्कुल नहीं था। मेरे लिए यह बहुत स्पेशल फिल्म है। इसलिए फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'

लगातार तीसरे दिन भी 'तमाशा' के कलेक्शन में हुआ इजाफा

बता दें कि फिल्म में प्रियंका, बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। उन्होंने बताया, 'मैं लिए यह बहुत चैलेंजिग रोल था। मुझे किरदार के लिए सही महाराष्ट्रियन ऐक्सेंट पकड़ना था। इसके अलावा फिल्म में कई ड्रमैटिक सीन्स भी हैं। कुल मिलाकर इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी मुश्किल रहा।'

'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

chat bot
आपका साथी