प्रियंका चोपड़ा का फिल्मों के अलावा यह है नया कदम, विदेश से आई खबर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में पूरी रीति रिवाज के साथ सगाई की रस्म निभाई थी। अब जल्द शादी करेंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 09:19 AM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 08:28 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मों के अलावा यह है नया कदम, विदेश से आई खबर
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मों के अलावा यह है नया कदम, विदेश से आई खबर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। आए दिन प्रियंका को लेकर कुछ न कुछ नई खबर आ जाती है। प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक न्यूजपेपर की न्यूज को शेयर किया है जिसमें उन्हें टेक निवेस्टर बताया गया है, चूंकि उन्होंने टेक्नोलॉजी वाली दो कंपनी में इनवेस्ट किया है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ग्लोबली अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने नया कदम रखा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। दरअसल, प्रियंका ने दो टेक कंपनी में इनवेस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर एक विदेशी अखबार की खबर को शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि, मेरे लिए एक नया चैप्टर। टेक स्पेस की दो कंपनी के साथ बतौर इनवेस्टर जुड़ी हूं। मैं इन कंपनियों के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं क्योंकि यह टेक स्पेस में जेंडर डायवर्सिटी बढ़ाने के लिए कोशिश करेंगी और इसका आगे चलकर सोशल इम्पैक्ट देखा जा सकेगा। अखबार ने हेडिंग दिया है कि प्रियंका चोपड़ा टेक इनवेस्टर भी हैं। 

 

View this post on Instagram

A new chapter for me! I am so excited to partner with @bumble and @holbertonschool as an investor. I’m honored to join two companies that strive to expand gender diversity in the tech space, and make a social impact for the greater good... let’s do this!!

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Oct 3, 2018 at 5:02pm PDT

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर आठ अक्टूबर को रखेंगे तनुश्री मामले में अपना पक्ष

आपको बता दें कि, कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर में हैं। यहां पर उन्होंने मेहरगढ़ किला घूमा और यहां के महाराज के जन्मदिन के मौके पर एंजॉय भी किया। जब मुंबई से प्रियंका अपने होने वाले पति निक के साथ जोधपुर पहुंची थी तो यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वे अपनी शादी के लिए डेस्टिनेशन देखने गई हैं। खैर, अभी तक प्रियंका या उनके परिवार से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12 : दीपक ने रोया दुखड़ा, नई कप्तानी के लिए अब युद्ध आरंभ होगा

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पहले सलमान खान की फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही थी। लेकिन पिछले महीने खबर आई थी कि प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर यह फिल्म छोड़ दी जिसके बाद  इस बात को लेकर सलमान की नाराजगी भी देखी गई थी। इसके बाद फिल्म में कटरीना कैफ को शामिल किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि, वे जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नज़र आएंगी l गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी l

chat bot
आपका साथी