प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह मनाया निक जोनास का जन्मदिन, देखिए वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ सगाई की थी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 08:28 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह मनाया निक जोनास का जन्मदिन, देखिए वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह मनाया निक जोनास का जन्मदिन, देखिए वीडियो

मुंबई। प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने रविवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाया। अब निक का जन्मदिन जैसा खास दिन हो और प्रियंका चोपड़ा उनके साथ न हो, एेसा तो हो नहीं सकता। निक का यह जन्मदिन खास रहा और प्रियंका ने खास अंदाज में अपने होने वाले पति का जन्मदिन मनाया। दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले कुछ महीनों से खूब चर्चा में हैं। प्रियंका फिल्मों से ज्यादा निक जोनास के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में रही हैं। एक बार फिर दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मौका है निक के जन्मदिन का। प्रियंका के होने वाले मंगेतर निक जोनास का रविवार को जन्मदिन था और इस मौके पर वे एक कंसर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दिन को खास बनाने के लिए हजारों लोगों के बीच जन्मदिन मनाया गया। स्टेज पर केक काटा गया और प्रियंका व निक ने एक दूसरे को केक खिलाया। 

 

View this post on Instagram

I’m cryin they are so cute #priyankachopra #nickjonas #NP

A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on Sep 16, 2018 at 2:40am PDT

यह भी पढ़ें: उदय चोपड़ा ने गांजा को लेकर दिया ऐसा बयान ,मुंबई पुलिस ने दिया करारा जवाब

 

View this post on Instagram

Is this the climax of mujhse shaadi Karogi? lol cute❤️ #NP #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on Sep 16, 2018 at 2:28am PDT

यह भी पढ़ें: ..तो क्या बदल जाएगा इस बार की कृष का डायरेक्टर

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ सगाई की थी। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की फिल्म भारत का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले बताया था कि, वे जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नज़र आएंगी l इस फिल्म की कहानी पढ़ने के बाद वह उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा होना है l गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी l

chat bot
आपका साथी