Priyanka Chopra ने जब बहन परिणीति के साथ किया 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

रिमझिम बारिश के मौसम के बीच Priyanka Chopra And Parineeti Chopra का एक पुराना वीडियो जबदस्त वायरल हो रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 02:39 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 02:39 PM (IST)
Priyanka Chopra ने जब बहन परिणीति के साथ किया 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो
Priyanka Chopra ने जब बहन परिणीति के साथ किया 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेशनल आइकॉन बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। प्रियंका एक आउटसाइडर होने के बावजूद आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका ने करियर के शुरुआत में काफी स्ट्रग्ल किया।

प्रियंका फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रियंका अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती नजर आई हैं। वहीं प्रियंका के कई थ्रोबैक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। इसी बीच प्रियंका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बहन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

When Chopra sisters danced on Tip Tip Barsa Paani 😍 Kaun hai aapki favorite.. Pri or Pari? 😁

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan) on Jul 21, 2020 at 6:47am PDT

रिमझिम बारिश के मौसम के बीच प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो जबदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बहने रवीना टंडन के फेमस सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' पर मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो फिल्मीज्ञान के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जहां ब्लैक कलर के आउटफिट में दिख रही हैंं, वहीं परिणीति ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी है। दोनों के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लाइक करने के साथ इन पर जमकर कमेंट्स भी हा रहे हैंं अबतक प्रियंका और परिणीति के इस वीडियो के लाखों बार देखा जा चुका है।   

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनके उनके फैंस और फैमिली ने उन्हें जकर बधाई दी। वहीं ​शादी के बाद प्रियंका, निक के साथ अकसर अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वहीं उनके ससुराल वालों की तस्वीरें भी आए दिन सामने आती हैं। इन तस्वीरों के प्रियंका के फैंस काफी पसंद करते हैं। 

chat bot
आपका साथी