प्रियंका और निक मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना, आज से शादी की रस्में होंगी शुरू, देखिए तस्वीरें

प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 10:20 AM (IST)
प्रियंका और निक मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना, आज से शादी की रस्में होंगी शुरू, देखिए तस्वीरें
प्रियंका और निक मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना, आज से शादी की रस्में होंगी शुरू, देखिए तस्वीरें

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म अभिनेता और सिंगर निक जोनास और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पूरे परिवार के साथ अब जोधपुर के लिए उड़ान भर ली है। दोनों हाल ही में मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। उनके साथ पूरा परिवार भी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की विभिन्न रस्मों की शुरुआत 29 नवंबर से जोधपुर में होना है। अभी-अभी ताजा तस्वीरें सामने आई हैं कि प्रियंका और निक अपने परिजनों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

वे जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। गौरतलब है कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने भारतीय हिंदू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रीती रिवाज से शादी करने वाले हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर  निक जोनास पेंट शर्ट और जैकेट में नजर आए। वही प्रियंका चोपड़ा भारतीय परिधान में नजर आई। इसके अलावा उनका परिवार भी उनके साथ था।

दोनों करीब 9:30 बजे के लगभग जोधपुर पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर में भव्य तरीके से होने जा रही है। हमने आपको बताया था कि, प्रियंका और निक ने बुधवार को मुंबई में पूजा की। यह पूजा प्रियंका के घर पर सम्पन्न हुई थी। 

इस बीच हम आपके लिए इस भव्य शादी से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर लेकर आए हैं और वह है मेहमाननवाजी को लेकर। जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खास तौर पर मेहमानों के खान-पान का ध्यान रखने के लिए स्पेशल शेफ खास तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर रहे हैं। जागरण डॉट कॉम के संवाददाता को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि, मेहमानों के लिए खास तौर पर स्वादिष्ट व्यंजन होंगे। इसमें इंडियन और कॉन्टीनेंटल फूड शामिल किया जाएगा। मतलब मेहमानों को इंडियन के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल फूड परोसा जाएगा। उम्मेद भवन पैलेस में शादी के खाने की पूरी देख-रेख संभाल रहे शेफ ने बताया है कि, सांगरी की सब्जी, बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, राजस्थानी कड़ी पकोड़े, राजस्थानी थाली, दाल बाटी चूरमा सहित 70 से 80 पकवाल खास तौर पर तैयार किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की 10 खूबसूरत तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप, एक और रिसेप्शन बाकी है 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में की पूजा, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

chat bot
आपका साथी