Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में की पूजा, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 12:31 AM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 12:40 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में की पूजा, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में सितारों की शादी की चर्चा है। बुधवार इस लिहाज से खास दिन रहा। क्योंकि एक तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी से पहले पूजा में व्यस्त रहे। वहीं, दूसरी तरफ दीपिका और रणवीर ने शाम को मीडिया के लिए स्पेशल रिसेप्शन का आयोजन किया। प्रियंका और निक जल्द जोधपुर रवाना होंगे लेकिन इससे पहले मुंबई में प्रियंका के घर पर एक खास पूजा हुई जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। 

loksabha election banner

प्रियंक के घर पर एक पूजा रखी गई जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले मंगेतर निक जोनास के साथ शामिल हुई। बुधवार की दोपहर को हुई इस पूजा के बाद दोनों घर से बाहर आए जहां पर उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को कैमरे में कैद किया गया। 

तस्वीर में देख सकते हैं कि पूजा के बाद यह खूबसूरत कपल काफी खुश नजर आ रहा है। 

खास बात यह है कि, निक भारतीय पारंपरिक लिबास में नजर आए। प्रियंका भी ट्रेडिशनल ड्रेसअप में दिखी। 

प्रियंका और निक की शादी को लेकर हम लगातार आपको अपडेट्स दे रहे हैं। जोधपुर में 29 नवंबर से विभिन्न रस्मों से जुड़े आयोजन के शुरू होने की खबर है। 

हमने आपको बताया था कि, निक के साथ उनके भाई जो जोनास भी भारत आए हैं। साथ में उनकी मंगेतर भी हैं। पूजा के मौके पर भी वे निक के साथ ही थे। 

इस खास मौके पर प्रियंका और निक काफी खुश नजर आ रहे थे। अगर शादी के आयोजन की बात करें तो जोधपुर, राजस्थान में लगभग पूरी तैयारियों हो चुकी हैं।

इस अवसर पर प्रियंका की मां कुछ इस अंदाज में नजर आई।

आपको बता दें कि, बुधवार की शाम को पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा मुंबई के जेडब्लू मैरियट होटल में स्पॉट की गई। 

जानकारी के मुताबिक निक जोनास का परिवार इसी होटल में रूका है। 

बताते चलें कि, प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होगी। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द जोधपुर के लिए रवाना होंगे। 

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की खूबसूरत 10 तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप, एक और रिसेप्शन बाकी है

यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रियंका की शादी में 'ऐश्वर्या' वाली मेहंदी, जानिये क्या है माज़रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.