बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बनीं दुल्हनिया!

बॉलीवुड के कई ऐसे कुवांरे सितारे हैं, जिनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। प्रीति जिंटा भी उन्हीं में से एक हैं। फैंस प्रीति को जल्द ही शादी के जोड़े में दुल्हन बने देखना चाहते हैं। हाल ही में प्रीति ने दुल्हन बनकर फैंस की ये ख्वाहिश भी

By Monika SharmaEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2015 09:40 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2015 10:24 AM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बनीं दुल्हनिया!

मुंबई। बॉलीवुड के कई ऐसे कुवांरे सितारे हैं, जिनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। प्रीति जिंटा भी उन्हीं में से एक हैं। फैंस प्रीति को जल्द ही शादी के जोड़े में दुल्हन बने देखना चाहते हैं।

'तमाशा' करते हुए रणबीर की तबीयत बिगड़ी, देखभाल करने पहुंची कैट्रीना

हाल ही में प्रीति ने दुल्हन बनकर फैंस की ये ख्वाहिश भी पूरी कर दी। जी नहीं, प्रीति ने शादी नहीं की है। प्रीति दुल्हन तो बनीं लेकिन किसी दूल्हे के लिए नहीं बल्कि एक ज्वेलर्स के लिए।

दरअसल मुंबई में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक 2015 में प्रीति जिंटा एक ज्वेलर्स के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं। दुल्हन के लिबास और गहनों में प्रीति बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

प्रीति के अलावा कृति सैनन, रिचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, इलियाना डिक्रूज, दीया मिर्जा और कियारा आडवाणी ने भी अलग-अलग डिजाइनर्स और ज्वेलर्स के लिए वॉक किया।

जैकलीन फर्नांडिस ने अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

chat bot
आपका साथी