जानिए किस-किस के साथ जुड़ा है परिणति का नाम

अभिनेत्रियों के लिंक्सअप लोगों में जबरदस्त कौतूहल उत्पन्न करते हैं। उनकी न्यूज वैल्यू भी होती है। यही वजह है कि नई पर पॉपुलर अभिनेत्रियों के नाम नित नए लोगों के साथ जोड़े जाते हैं। परिणति चोपड़ा भी इस पैपराजी की शिकार हैं। मीडिया में हर अगले दिन उनका नाम अलग-अलग लोगों के संग आता रहता है। अब तक उ

By Edited By: Publish:Sun, 23 Jun 2013 01:25 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jun 2013 01:26 PM (IST)
जानिए किस-किस के साथ जुड़ा है परिणति का नाम

नई दिल्ली। अभिनेत्रियों के लिंक्सअप लोगों में जबरदस्त कौतूहल उत्पन्न करते हैं। उनकी न्यूज वैल्यू भी होती है। यही वजह है कि नई पर पॉपुलर अभिनेत्रियों के नाम नित नए लोगों के साथ जोड़े जाते हैं।

परिणति चोपड़ा भी इस पैपराजी की शिकार हैं। मीडिया में हर अगले दिन उनका नाम अलग-अलग लोगों के संग आता रहता है। अब तक उनका नाम उदय चोपड़ा, मनीष शर्मा, जैकी भगनानी से लेकर अर्जुन कपूर तक जोड़ा जा चुका है। हाल ही में वे मनीष शर्मा के संग राजस्थान गई थीं। उस पर भी काफी चर्चा हुई। मगर परिणति उसे महज काम का हिस्सा करार देती हैं।

वह कहती हैं, ''हम सिर्फ लोकेशन की रेकी को गए थे। इससे पहले मैं इशकजादे के लिए हबीब फैजल सर के साथ लखनऊ रेकी के लिए जा चुकी हूं। वहां हम पांच दिन रहे थे। रेकी मेरे काम का हिस्सा है। लोकेशन के बारे में मैं पूरी जानकारी लेती हूं। उससे संबंधित माहौल के साथ जुड़ने में आसानी होती है। अब इसका मतलब यह तो नहीं कि मेरा और हबीब सर का कोई चक्कर है। दूसरी बात राजस्थान में मेरे और मनीष के अलावा भी ढेर सारे दूसरे लोग थे। उस बारे में तो कहीं कुछ नहीं लिखा जाता। आगे मैं हंसी तो फंसी के लिए देहरादून और मनाली जाने वाली हूं। तब तो मेरा नाम निश्चित तौर पर फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग जुड़ेगा!''

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी