संगीतकार जोड़ी सचिन जिगर ने बनाई नई गणेश वंदना

संगीतकार सचिन -जिगर ने पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई फिल्म अ जेंटलमैन के गाने बनाये हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sat, 26 Aug 2017 01:49 PM (IST) Updated:Sat, 26 Aug 2017 01:49 PM (IST)
संगीतकार जोड़ी सचिन जिगर ने बनाई नई गणेश वंदना
संगीतकार जोड़ी सचिन जिगर ने बनाई नई गणेश वंदना

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। संगीतकार सचिन -जिगर इस बार के गणेशोत्सव के दौरान डेढ़ घंटे का लाइव परफार्मेन्स देंगे और इसके लिए उन्होंने एक नई गणेश वंदना कंपोज़ की है।

इस बारे में बताते हुए सचिन -जिगर कहते हैं "जी हाँ, यह बिलकुल सही है कि हम बिज़नेस टाईकून मुकेश अंबानी के घर होनेवाली पूजा में डेढ़ घंटे परफॉर्म करने वाले है। साथ ही हम आपको इतना ही और बता सकते है कि यह सब पूरा सरप्राइज पॅकेज होगा। यह पूरा कार्यक्रम पारंपरिक गीतों से सुसज्जित होगा। इसके अलावा हमने एक विशेष गीत भी गणपति बप्पा की आराधना के लिए तैयार किया है।" बताया जाता है कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता ने इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर सचिन जिगर को मौका दिया। सचिन और जिगर दोनों गुजराती हैं और दोनों को भी पारंपरिक गीतों का ज्ञान है।

यह भी पढ़ें:Box Office: टॉयलेट एक प्रेम कथा के लिए दूसरा हफ़्ता भी रहा सॉलिड

 

संगीतकार सचिन -जिगर ने पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई फिल्म अ जेंटलमैन के गाने बनाये हैं। उनका संगीत संजय दत्त स्टारर भूमि, श्रद्धा कपूर की हसीना पारकर और जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु -द स्टोरी ऑफ़ पोखरण में भी होगा।

chat bot
आपका साथी