म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रविंद्र जैन का निधन

वरिष्‍ठ म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रविंद्र जैन का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती थे। 71 वर्षीय रविंद्र जैन किडनी में समस्‍या होने की वजह से यूरिनरी इंफेक्‍शन से पीडि़त थे। हालत गंभीर होने के कारण उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2015 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2015 06:56 PM (IST)
म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रविंद्र जैन का निधन

मुंबई। वरिष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। 71 वर्षीय रविंद्र जैन किडनी में समस्या होने की वजह से यूरिनरी इंफेक्शन से पीडि़त थे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

सलमान के फार्महाउस पर ठहरेंगे हॉलीवुड फाइट डायरेक्टर!

हालत बिगड़ने पर रविंद्र जैन को नागपुर के वॉकहार्ड अस्पताल से मुंबई के लीलावती अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए सुबह 8.30 बजे यहां लाया गया। हालांकि इसके बाद उनका इलाज कर रहे डाक्टर्स का कहना था कि उनकी हालत स्थिर है। लेकिन आज उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि रविवार को रविंद्र एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने गए थे। लेकिन लो ब्लड प्रेशर के चलते वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके। उनका बीपी 90/60 तक गिर गया, जिसके बाद उन्हें सबसे पहले प्लैटीना हार्ट केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें वॉकहार्ड अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

पता है आलिया के फोन में किस नाम से सेव है सिद्धार्थ का नंबर?

वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत बेहद नाजुक है। उनके परिवार के सदस्य, पत्नी दीया और भाई मनिंद्र भी उनके पास नागपुर पहुंच गए थे और उन्होंने ही रविंद्र को मुंबई ले जाने की जिद की। मंगलवार को रविंद्र के दामाद संजय जैन भी उनसे मिलने वॉकहार्ड अस्पताल पहुंचे थे।

वैसे रविंद्र जैन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज भी चला था।

सैंड्रा बुलक ने सेक्सी नाइट के लिए संभाल रखी है अपनी यूनिफॉर्म!

सबसे अधिक सफल संगीतकारों में एक बनने के लिए अंधता को पराजित करने वाले जैन ने ‘चोर मचाये शोर’, ‘गीत गाता चल’, ‘चितचोर’ और ‘अंखियों के झरोखे से’ जैसी 70 के दशक की हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया।

उन्हें राजकपूर ने बड़ा ब्रेक दिया जिनके लिए उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘दो जासूस’ और ‘हिना’ जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए।

1980 और 1990 के दशकों में जैन ने पौराणिक फिल्में और टेलीविजन धारावाहिकों के लिए संगीत दिया।

उनके परिवार में पत्नी दिव्या और पुत्र आयुष हैं।

chat bot
आपका साथी