'एक लड़की...' में ये बनीं हैं सोनम कपूर का प्यार, अमिताभ बच्चन के साथ हो सकता था बॉलीवुड डेब्यू

सोशल मीडिया और यहां तक कि फ़िल्म की ऑफिशियल पार्टी में भी रेजिना को देखा नहीं गया था। मगर, अब रेजिना दिल खोल कर इस फ़िल्म को प्रमोट करने वाली हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 01:50 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 04:16 PM (IST)
'एक लड़की...' में ये बनीं हैं सोनम कपूर का प्यार, अमिताभ बच्चन के साथ हो सकता था बॉलीवुड डेब्यू
'एक लड़की...' में ये बनीं हैं सोनम कपूर का प्यार, अमिताभ बच्चन के साथ हो सकता था बॉलीवुड डेब्यू

मुंबई। सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव की फ़िल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आज रिलीज़ हो गई है और इस फ़िल्म के रिव्युज़ आना भी शुरू हो गए हैं। ट्रेलर में साफ़ तौर पर नहीं बताया गया है मगर यह फ़िल्म प्यार, इमोशन्स और रिश्तों के साथ समलैंगिकता को भी अपनाने की कहानी है। मुक्य किरदारों के वारे में तो आप जानते ही हैं मगर, एक और एक्ट्रेस इस फ़िल्म में हैं जिसे ट्रेलर और गानों में अब तक सही से दिखाया नहीं गया है। आइये आपको मिलाते हैं इस फ़िल्म में सोनम की लव इन्ट्रेस्ट बनीं हिरोइन Regina Cassandra (रेजिना कैसैंड्रा)।

ये हैं रेजिना जिन्होंने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से बॉलीवुड में कदम रखा है। रेजिना तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषी फिल्मों की जानी मानें हीरोइन हैं। महज़ 28 साल की रेजिना ने साल 2005 में साउथ की फ़िल्म 'Kanda Naal Mudhal' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 'एक लडकी..' में उनके किरदार और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: एकता कपूर ही नहीं, आमिर, सलमान, शाह रुख़... इन सेलेब्स के घर भी सरोगेसी ने दी गुड न्यूज़

रेजिना चेन्नई में पलीं बढीं लड़की हैं, जिन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। अपने फ़िल्मी डेब्यू के अलावा रेजिना कई साउथ की शॉर्ट फ़िल्म्स का भी हिस्सा रही हैं। साउथ इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अवार्ड्स SIIMA  के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का भी अवार्ड मिल चूका है। बता दें कि रेजिना ने साउथ इंडस्ट्री की पहली होमोसेक्सुऐलिटी पर बेस्ड फ़िल्म 'Awe' में भी काम किया था जिसके लिए क्रिटिक्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधे थे।

बहुत कम लोग जानते हैं कि रेजिना अमिताभ बच्चन एक सतह फ़िल्म 'आंखें 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थीं, लेकिन यह फ़िल्म बनी ही नहीं। 'एक लड़की...' के ट्रेलर और प्रमोशन तक में दूर दूर तक नज़र ना आने वाली रेजिना को मेकर्स ने सीक्रेट रखा हुआ था और अब जल्द ही रजिया मीडिया से फ़िल्म के बारे में बात करेंगी। रेजिना ने खुद भी अपने आपको पर्दे में रखा। सोशल मीडिया और यहां तक कि फ़िल्म की ऑफिशियल पार्टी में भी रेजिना को देखा नहीं गया था। मगर, अब रेजिना दिल खोल कर इस फ़िल्म को प्रमोट करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें:

LFW: रैम्प पर जब गिरते गिरते बचीं यामी गौतम, फिर दिया यह बयान जिसे हर मॉडल रखेगी याद

एक एक्ट्रेस होने के नाते रेजिना फैशन की दुनिया से भी काफी अपडेटेड हैं। रेजिना के सोशल अकाउंट पर उनकी बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं। रेजिना ने साउथ फ़िल्मों में अपने हर किरदार को बखूबी से निभाया है, ऑडियंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स की तरफ से भी उन्हें कई तारीफें मिली हैं। रेजिना की फैन्स की लिस्ट भी कोई छोटी मोटी नहीं है। सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहने वाली रेजिना यकीनन बॉलीवुड में भी अपना खूब नाम करेंगी।

chat bot
आपका साथी