नहीं रहे 'महाभारत' के कृपाचार्य

टीवी सीरियल महाभारत में कृपाचार्य का रोल करने वाले धर्मेश तिवारी का निधन हो गया है। बुधवार सुबह चंडीगढ़ में धर्मेश तिवारी ने अपनी आखिरी

By Edited By: Publish:Thu, 07 Aug 2014 10:38 AM (IST) Updated:Fri, 08 Aug 2014 11:28 AM (IST)
नहीं रहे 'महाभारत' के कृपाचार्य

मुंबई। टीवी सीरियल महाभारत में कृपाचार्य का रोल करने वाले धर्मेश तिवारी का निधन हो गया है। बुधवार सुबह चंडीगढ़ में धर्मेश तिवारी ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके दोस्त रजा मुराद ने इस खबर की पुष्टि की है।

मुराद ने बताया, डायबिटीज उनकी मौत की एक वजह हो सकती है। वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मुंबई में रहते थे। चंडीगढ़ में किसी शो के लिए गए थे। वहीं उनका देहांत हो गया।' बताया जाता है कि उन्हें काफी समय से ही ये बीमारी है, लेकिन फिर भी वे बिल्कुल सक्रिय और चुस्त रहते थे। आज उनके शव को मुंबई ले जाया जाएगा। दोपहर 3.30 बजे सिने एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) के किसी कार्यालय में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक्टिंग के अलावा वे सिने एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) के महा सचिव और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाइज के अध्यक्ष हैं। सिंटा के उपाध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि, धर्मेश बुधवार सुबह से ही थोड़ा बेचैन थे, इसलिए वे अस्पताल में भर्ती हुए।

पढ़ें: किसी भगवान की पूजा नहीं करते महाभारत के श्रीकृष्‍ण

पढ़ें: अर्जुन के रोल ने कैसे इनकी जिंदगी बदल दी

chat bot
आपका साथी