30 साल बाद राम-लखन के गाने पर ऐसे नाचें माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर, देखिये वीडियो
वीडियो की शुरुआत में माधुरी घूंघट उठा रही है और पीछे अनिल कपूर भी हैं और दोनों एक बार फिर गाने माय नेम इज़ लखन पर डांस करते दिख रहे हैं। देखिये वीडियो-
मुंबई। 30 साल पहले बॉलीवुड को मिली थी उस ज़माने की सबसे एंटरटेनिंग फ़िल्म 'राम लखन' जिसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डिम्पल कपाडिया और जैकी श्रॉफ थे। और अब सालों बाद माधुरी और अनिल फ़िल्म 'टोटल धमाल' में साथ दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि दोनों की केमिस्ट्री आज भी उतनी ही अच्छी है जब सालों पहले हुआ करती थीं और इसका सबूत है हाल ही में सामने आया यह वीडियो!
माधुरी ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है ज्सिमें वो अनिल के साथ फ़िल्म 'राम लखन' के गाने पर जम कर डांस कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत में माधुरी घूंघट उठा रही है और पीछे अनिल कपूर भी हैं और दोनों एक बार फिर गाने 'माय नेम इज़ लखन' पर डांस करते दिख रहे हैं। देखिये वीडियो-
यह भी पढ़ें: देओल परिवार के इस ख़ूबसूरत सदस्य से मिलिए, बॉबी के 50वें बर्थडे पर दिखी झलक
View this post on Instagram
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Jan 26, 2019 at 10:22pm PST
अनिल और माधुरी की आने वाली फ़िल्म 'टोटल धमाल' की बात की जाए तो इस फ़िल्म में अरशद वारसी, अजय देवगन, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता और बोमन ईरानी भी है। साल 2007 में फ़िल्म 'धमाल' और साल 2011 में 'डबल धमाल' के बाद अब 'टोटल धमाल' 22 फरवरी 2019 को रिलीज़ होने वाली है। अनिल कपूर इसके अलावा अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ फ़िल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी दिखाई देंगे। वहीं, माधुरी सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त के साथ फ़िल्म 'कलंक' में भी दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: ये है ऋषि कपूर का हाल, कहा भगवान ने चाहा तो वापसी भी करूंगा
वहीं, अनिल ने भी फ़िल्म 'राम लखन' के तीस साल पूरे होने पर अपनी एक बेहद प्यारे तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो सूट बूट पहने बड़े हैण्डसम लग रहे हैं। अनिल आज भी कहीं जाते हैं तो उनके फैन्स उन्हें 'माय नेम इज़ लखन' गाने पर नाचने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं और अनिल आज भी उसी एनर्जी के साथ इस गाने पर धमाकेदार परफॉर्म करते हैं। A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on Jan 26, 2019 at 10:45pm PST