Krrish 4: इस बार रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, प्रियंका चोपड़ा नहीं!

Krrish 4 कृष-4 का लोग बेसब्री से इंतजार करते है और माना जा रहा है कि इस बार रितिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई दे सकती हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 11:24 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 11:24 AM (IST)
Krrish 4: इस बार रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, प्रियंका चोपड़ा नहीं!
Krrish 4: इस बार रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, प्रियंका चोपड़ा नहीं!

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रितिक ने रोशन हाल ही में फिल्म वॉर से कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और रितिक रोशन एक बार फिर अपनी फेमस फ्रैंचाइजी कृष के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। खास बात ये है कि इस बार उनकी फीमेल जोड़ीदार होंगी दीपिका पादुकोण और उस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म कृष-4 के लिए दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन की बात फाइनल हो जाती है तो पहली बार होगा कि एक्ट्रेस और रितिक स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। पहले भी खबरें आई थीं कि फ़राह खान की आगामी फ़िल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में दोनों की जोड़ी नजर आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, अब कृष-4 की जोड़ी से इंतजार खत्म हो सकता है।

 

View this post on Instagram

👩🏽‍🏫 @worldeconomicforum @tlllfoundation #wef20 #crystalaward2020 #crystalawards

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Jan 25, 2020 at 2:35am PST

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका का कृष-4 में आना लगभग तय है, हालांकि अभी तक दीपिका पादुकोण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा पहले सभी कृष फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और पिछली बार कंगना रनोट भी रितिक रोशन के साथ दिखाई दीं। अब माना जा रहा है कि इस बार दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा होंगी। रितिक और उनके पिता राकेश रोशन दीपिका को इस रोल के लिए लेना चाहते हैं। लेकिन दीपिका का रोल उनकी मौजूदगी के काबिल होना चाहिए, वह तभी इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने के लिए राजी होंगी।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Jan 3, 2020 at 10:00am PST

बता दें कि कृष की तीन फिल्में आ चुकी हैं और हर बार कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। दरअसल, कृष की शुरुआत फिल्म 'कोई मिल गया' से हुई थी, जिसके बाद से फिल्म लगातार आगे चल रही है। अभी फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी