'किक' ने कमाए 203 करोड़, अब सलमान की नजर इस रिकॉर्ड पर

आखिरकार सलमान खान ने पहली बार 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर ही लिया। सोमवार को सलमान की फिल्म किक ने 5.08 करोड़ का

By Edited By: Publish:Tue, 05 Aug 2014 01:22 PM (IST) Updated:Tue, 05 Aug 2014 01:32 PM (IST)
'किक' ने कमाए 203 करोड़, अब सलमान की नजर इस रिकॉर्ड पर

नई दिल्ली। आखिरकार सलमान खान ने पहली बार 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर ही लिया। सोमवार को सलमान की फिल्म किक ने 5.08 करोड़ का कलेक्शन करके 200 करोड़ क्लब में एंट्री की।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, किक का कुल कलेक्शन अब 203.19 करोड़ हो चुका है। अब सलमान की नजर शाहरुख खान के रिकॉर्ड पर है। शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने लगभग 227 करोड़ का बिजनेस किया था। किक इस रिकॉर्ड से महज 24 करोड़ दूर है।

चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड को तोडऩे के लिहाज किक के लिए अगले तीन दिन अहम रहेंगे क्योंकि शुक्रवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'एंटरटेनमेंट' रिलीज हो जाएगी और उसके बाद से किक के कलेक्शन में काफी गिरावट आने की उम्मीद है।

क्लिक करके जानें, आमिर खान से रोज क्‍यों मिल रहे थे सलमान

पढ़ें: सलमान ने फैंस के लिए बॉडीगार्ड के गाल पर जड़ा तमाचा

chat bot
आपका साथी