Kartik Aaryan In Twitter Trends: कार्तिक आर्यन को खुद को भी नहीं पता क्यों हो रहे थे ट्रेंड, वैसे ये थी वजह

Kartik Aaryan In Twitter Trends कार्तिक आर्यन के ट्रेंड होने से खुद एक्टर भी खुश हैं और उन्होंने खुद को ट्रेंड में देखने के बाद ट्वीट किया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 12:29 PM (IST)
Kartik Aaryan In Twitter Trends: कार्तिक आर्यन को खुद को भी नहीं पता क्यों हो रहे थे ट्रेंड, वैसे ये थी वजह
Kartik Aaryan In Twitter Trends: कार्तिक आर्यन को खुद को भी नहीं पता क्यों हो रहे थे ट्रेंड, वैसे ये थी वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन उन स्टार्स में से हैं, जो कुछ फिल्में करके ही लोगों की पसंद बन गए हैं। एक्टर ने फिल्म प्यार का पंचनामा से अपनी खास पहचान बनाई थी और अब बॉलीवुड में अपना खास स्थान बना लिया है। कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि मंगलवार को एक्टर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। कार्तिक आर्यन के ट्रेंड होने से खुद एक्टर भी खुश हैं और उन्होंने खुद को ट्रेंड में देखने के बाद ट्वीट किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में ट्रेंड होने की खुशी व्यक्त की है। ट्वीट में कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'कुछ भी बोलो #KartikAaryan देख के मजा बड़ा आता है।' लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कार्तिक आर्यन ने ऐसा क्या कर दिया या उनसे जुड़ा ऐसा क्या हुआ है कि लोग कार्तिक आर्यन को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के ट्रेंड करने के कई कारण हो सकते हैं। यहां तक कि कार्तिक आर्यन को भी नहीं पता कि वो क्यों ट्रेंड कर रहे हैं। 

Kuchh bhi bolo #KartikAaryan trending dekh ke maza bada aata hai 💃🏻💃🏻

— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020

Yaar please koi bata do shaam se Trend kyun ho raha hai #KartikAaryan Ab Mummy ko tension aa rahi hai 😂

— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020

पहला कारण ये है कि उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के संबोधन से पहले वो किस तरह तैयार हो रहे हैं। इसके बाद यह तस्वीर काफी वायरल हो गई थी और लोग कार्तिक आर्यन को लेकर ट्वीट कर रहे थे। वहीं, दूसरा कारण ये हो सकते है कि उन्होंने बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट रहीं शहनाज़ गिल की फोटो पर कमेंट किया था।

इसे भी पढ़िएः  शेखर सुमन ने छत की ऊंचाई समेत उठाए कई सवाल, कहा- एक्टर ने चेंज किए 50 सिम कार्ड

दरअसल, कार्तिक आर्यन पीएम मोदी के देश के नाम के संबोधन से पहले एक फोटो शेयर की, जिसमें वह दही खाते नज़र आ रहे हैं। यह कुछ ऐसी तस्वीर है, जैसे कि कोई छात्र परीक्षा देने से पहले दही-चीनी खा रहा हो और माता-पिता से शुभकामनाएं ले रहा हो। तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, 'मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए तैयार।'

Gearing up for Modi ji’s Address to the Nation !! pic.twitter.com/sLitdJZK4Q— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020

शहनाज़ ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और इस तस्वीर के साथ लिखा- हर किसी का सम्मान करो। इसके जवाब में कार्तिक ने शहनाज़ से मज़ाक करते हुए पूछा- उसको भी जिसने सबसे पहले बैट (चमगादड़) खाया था? शहनाज़ ने इसका जवाब शब्दों के बजाए दिलों की ढेर सारी इमोजी बनाकर दिया और लिखा सबकी इज़्ज़त करो। शहनाज़ और कार्तिक के बीच इस तरह की बातचीत देख उनके फैंस भी ख़ुश हो रहे हैं। बिग बॉस 13 में शहनाज़ की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दिलचस्प बॉन्डिंग थी। 

chat bot
आपका साथी