कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच बढ़ रहीं दूरियां, सोशल मीडिया बना गवाह

बीते दिनभर ऐसा खबरें आती रहीं कि अभिनेता कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया है। जिसके बाद शाम को धर्मा प्रोडक्शंस ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इस फिल्म के लिए अब कास्टिंग फिर से होगी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:25 PM (IST)
कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच बढ़ रहीं दूरियां, सोशल मीडिया बना गवाह
करण जौहर, कार्तिक आर्यन- फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता/निर्देशक करण जौहर और अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों खासा चर्चाओं में बना हुआ है। दोनों के बीच की आपसी रंजिश अब जगजाहिर हो चुकी है। बीते दिनभर ऐसा खबरें आती रहीं कि अभिनेता कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया है। जिसके बाद शाम को धर्मा प्रोडक्शंस ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इस फिल्म के लिए अब कास्टिंग फिर से होगी। इन खबरों के बाद करण जौहर ने कुछ ऐसा किया जिससे कार्तिक के फैंस को भी खासा बुरा लग सकता है।

दरअसल कार्तिक आर्यन ने 'दोस्ताना 2' की 20 दिन की शूटिंग पूरी भी कर ली थी। लेकिन करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच की अनबन की वजह से करण ने कार्तिक को फिल्म से रिप्लेस कर दिया है। अब इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की जगह किसी और को कास्ट किया जाएगा। लेकिन दोनों के बीच की अनबन इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दोनों ने ही एक दूसरे से दूरी बना ली है।

बीते दिन धर्मा प्रोडक्शन के स्टेटमेंट के बाद करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। हालांकि कार्तिक अब भी करण जौहर को फॉलो कर रहे हैं। करण जौहर की कार्तिक से इतनी नाराजगी बढ़ गई है कि वो अब उन्हें सोशल मीडिया पर भी नहीं देखना चाहते। इन खबरों के बाद से करण और कार्तिक दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन के फैंस इसे लेकर करण से खासे नाराज हैं। फैंस कार्तिक का इस काफी समर्थन कर रहे हैं। वहीं फैंस के साथ ही साथ अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कार्तिक आर्यन का समर्थन करते हुए करण जौहर को जमकर लताड़ लगाई है। कंगना ने कार्तिक का समर्थन करते हुए कहा कि कार्तिक को अकेला छोड़ दो उसे सुशांत की तरह फांसी पर लटकने के लिए मजबूर मत करो। कंगना के समर्थन से कार्तिक के फैंस भी खासे खुश हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक बार फिर से नेपोटिज्म का मुद्दा उठ गया है।

कोरोना की चपेट में आए अभिनेता सुमीत व्यास, पोस्ट शेयर कर बोले- 'जल्द मिलते हैं'

chat bot
आपका साथी