Kangana Ranaut और रंगोली के खिलाफ एक और समन, इस दिन पुलिस के सामने होना है पेश

Kangana Ranaut and Rangoli Chandel महाराष्ट्र पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और रंगोली चंदेल के खिलाफ दो अलग-अलग धर्म को मानने वालों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर समन जारी किया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 12:04 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 12:04 PM (IST)
Kangana Ranaut और रंगोली के खिलाफ एक और समन, इस दिन पुलिस के सामने होना है पेश
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ( फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने एक बार फिर एक्ट्रेस को समन जारी किया है और उन्हें पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने कंगना रनोट और रंगोली चंदेल के खिलाफ दो अलग-अलग धर्मों को मानने वालों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर समन जारी किया है। साथ ही पुलिस ने एक्ट्रेस को 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।

बता दें कि यह मामला बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट और उनकी बहन रंगोली को समन जारी करते हुए 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया था। कंगना रनोट के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। दरअसल, स्‍थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना व उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 17 अक्‍टूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।

Mumbai: Kangana Ranaut and Rangoli Chandel summoned by Police, asking them to appear before Bandra Police on 23-24 Nov over "objectionable comments on social media to spread communal tension between 2 groups."

Case registered following Bandra Metropolitan Magistrate court order. pic.twitter.com/I0SUivqfVm

— ANI (@ANI) November 18, 2020

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 124 ए सहित कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद एक्ट्रेस और उनकी बहन को समन जारी किया गया है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक एवं फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद द्वारा दाखिल कराई गई शिकायत की जांच करने का आदेश दिया था। मुनव्वर के वकील के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री पिछले दो महीने से बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं।

आरोप है कि उन्होंने ट्वीट में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिनसे न केवल उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि कई कलाकारों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह भी आरोप है कि वह कलाकारों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास भी कर रही थीं और उनकी बहन रंगोली ने भी सोशल मीडिया पर दो धार्मिक समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। 

chat bot
आपका साथी