पहलाज से पहले कंगना ने इनसे भी लिया है पंगा, ये हैं 6 बड़े विवाद

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहती हैं। एक तरफ जहां शोहरत कंगना के कदम चूमती है। तो वहीं दूसरी तरफ कॉन्ट्रोवर्सी उनका पीछा नहीं छोड़ती।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 12:42 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 01:13 PM (IST)
पहलाज से पहले कंगना ने इनसे भी लिया है पंगा, ये हैं 6 बड़े विवाद
पहलाज से पहले कंगना ने इनसे भी लिया है पंगा, ये हैं 6 बड़े विवाद

 नई दिल्ली।(जेएनएन) बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहती हैं। एक तरफ जहां शोहरत कंगना के कदम चूमती है। तो वहीं दूसरी तरफ कॉन्ट्रोवर्सी भी उनका पीछा नहीं छोड़ती। या यूं भी कह सकते हैं कि कंगना खुद ही कॉन्ट्रोवर्सी को गले लगाकर रखती हैं। कंगना अक्सर किसी ना किसी स्टार को लपेटे में लेती रहती हैं और अलग-अलग तरह के आरोप लगाती रहती हैं। अब इस कड़ी में सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का नाम भी जुड़ गया है। ‘क्वीन’ ने पहलाज पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उन्होंने एक फोटोशूट के दौरान बिना अंडरगारमेंट्स के सैटिन रोब पहनने को कहा था, जिसकी वजह से कंगना को उनकी फिल्म से किनारा करना पड़ा।

कंगना का बयान सामने आने के बाद पहलाज ने भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, मैंने उस ऐड के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे। तीन गानों की शूटिंग भी हो गई थी, जिसके लिए कंगना ने फोटोशूट किया था। मेरे ही ऐड की वजह से कंगना को महेश भट्ट की फिल्म ‘गैंगस्टर’ मिली जिसके बाद कंगना मेरी फिल्म से पीछे हट गईं। पहलाज ने कंगना को धमकी देते हुए कहा है, कंगना मेरे साथ ना खेलें वर्ना, मेरे पास उनके साथ खेलने के लिए बहुत सी चीजें हैं। पहलाज के इस जवाब पर हालांकि कंगना ने अभी तक चुप्पी साध रखी है, पर चुप रहना कंगना के स्वभाव में नहीं है। इसलिए ये कॉन्ट्रोवर्सी कहां तक जाएगी ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कंगना ने बॉलीवुड में किसी से पंगा लिया हो। इससे पहले भी वो कई सितारों के लिए अनाप-शनाप बोल चुकी हैं।

पढ़ें, कंगना के वो विवाद जिनकी वजह से वो बनी हैं ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’
ऋतिक-कंगना के रिलेशनशिप पर विवाद : ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद करीब एक साल तक बॉलीवुड का सबसे हॉट टॉपिक बना था। इसी विवाद के चलते सुजैन खान ने ऋतिक को तलाक दिया था। दरअसल, एक पार्टी में लीक हुईं कंगना और ऋतिक की तस्वीरों ने इस विवाद को जन्म दिया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। ममला इतना बढ़ गया कि कंगना ने ऋतिक को पब्लिकली अपना ‘सिली एक्स’ कह डाला। तो वहीं ऋतिक ने भी कंगना को ‘साइको’ कह डाला था। इतना ही नहीं ऋतिक ने कंगना के खिलाफ पुलिस में 29 पन्नों की शिकायत तक दर्ज करवा दी थी। हालांकि जैसे-जैसे वक्त बीतता चला गया ये विवाद भी ठंडा पड़ता चला गया।

 अध्ययन सुमन ने लगाया कंगना पर काला जादू करने का आरोप : बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने भी कंगना पर काला जादू करने का आरोप लगाया था। दोनों फिल्म ‘राज 2’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अध्ययन ने बताया था कि कंगना उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करती थीं। इतना ही नहीं वो उन पर काला जादू करती थीं। वो खुशनसीब हैं कि कंगना के चंगुल से निकल गए। 

 कंगना ने करण पर लगाया ये आरोप : पिछले साल कंगना रनौत ने एक कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान करण जौहर पर बॉलीवुड में वंशवाद (nepotism) फैलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कंगना के इस बयान पर खूब बवाल मचा। हालांकि करण ने बहुत ही ठंडे तरीके इस मामले को हैंडल किया था। उनका कहना था कि कंगना महिला होने का फायदा उठा रही हैं। वो अपने आप को एक पीड़िता की तरह दिखा रही हैं। बाद में करण ने कंगना को ओवर कॉन्फिडेंट और गलतफहमी का शिकार न होने से बचने की सलाह दी थी। इसके बाद ये मामला शांत हो गया।

आलिया को कह डाला करण जौहर की कठपुतली: हाल में रिलीज हुई कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के अच्छे प्रदर्शन के बाद कंगना रनौत आलिया भट्ट पर जमकर बरसी थीं। एक्ट्रेस का गुस्सा ‘मणिकर्णिका’ विवाद पर बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी साधने को लेकर था। मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा था, उन्हें लगता है कि आलिया को आगे बढ़कर एक महत्वपूर्ण फिल्म को सपोर्ट करना चाहिए जो कि महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रवाद पर बनी है। अगर उनकी खुद की आवाज नहीं है तो उनका अस्तित्व सिर्फ करण जौहर की ‘कठपुतली’ होने का है। हालांकि कंगना के इस बयान को आलिया ने बड़ी ही समझदारी से हैंडल किया था। कंगना के बयान के जवाब में आलिया ने कहा, मैं उनके काम को पसंद करती हूं अगर मैंने उनका दिल दुखाया है तो मुझे इस बारे में कोई जनकारी नहीं है।

 सोनू सूद ने कंगना की वजह से छोड़ी थी ‘मणिकर्णिका’ : ‘मणिकर्णिका’ के रिलीज होने से पहले ही ये फिल्म काफी विवादों में रही थी। फिल्म में सेकेंड लीड रोल निभा रहे सोनू सूद ने यह फिल्म कंगना की वजह से ही बीच में छोड़ दी थी। दरअसल फिल्म में सोनू सूद के कुछ सीन्स को कंगना ने फिर से री शूट करने के लिए कह दिया था और इसके बारे में सोनू को पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं इस दौरान उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा भी साइन कर ली थी जिसके लिए उनका लुक एकदम अलग था। ऐसे में सोनू के लिए सीन्स को री शूट करना मुमकिन नहीं था इसलिए उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया था।

 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर बरसीं : इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव लाइफ के चर्चे हर तरफ हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जा रहा है। ऐसे में कंगना कपूर इन दोनों की लव लाइफ के बीच में भी कूद पड़ी हैं। इतना ही नहीं कंगना ने इन दोनों को ‘डंब’ तक कह डाला है। कंगना ने उन्हें खुद को यंग स्टार्स कहने पर सवाल उठाते हुए पूछा, 37 के रणबीर और 27 की आलिया यंग कैसे हो गईं? उनकी मां के तो 27 साल में तीन बच्चे हो गए थे। कंगना ने कहा, उनका ऐसा कहना ही सही नहीं है। बच्चे हैं, कि डम्ब ( भोंदू) हैं कि क्या हैं। अगर आप इनसे उनकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछो तो उसके बारे में बात करने को तैयार रहते हैं। इंस्टा पर तस्वीर लगाते हैं। मैं किसके साथ ***, किसके साथ ***नहीं। ये सब ठीक है लेकिन देश का क्या? वो बोलो तो - इट्स माई पर्सनल च्वॉयस! कंगना के बयान पर हालांकि अभी तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का कोई जवाब नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी