जावेद अख्तर ने की मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस वापस जाने की अपील, ट्वीट हुआ वायरल

Javed Akhtar Appeal To Michelle Obama भारतीय गीतकार जावेद अख्तर ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस लौटने की इमोशनल अपील की है। एक ट्वीट का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने कहा दुनिया को आपकी जरूरत है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 06 Oct 2022 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 06 Oct 2022 10:27 PM (IST)
जावेद अख्तर ने की मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस वापस जाने की अपील, ट्वीट हुआ वायरल
Javed Akhtar appeals to Michelle Obama to go back to White House

नई दिल्ली, जेएनएन।Javed Akhtar Appeal To Michelle Obama: बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार को अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस वापस जाने का रास्ता तलाशने की अपील की। उन्होंने मिशेल ओबामा के एक ट्वीट का जवाब में लिखा, 'मैडम कृपया मेरी बातों को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस में न केवल अमेरिका, बल्कि दुनिया को आपकी जरूरत है। आपको इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए'।

जावेद अख्तर ने मिशेल ओबामा से की अपील

जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'डियर मिसेज मिशेल ओबामा, मैं कोई यंग, क्रेजी फैन नहीं हूं, बल्कि भारत का एक 77 वर्षीय लेखक / कवि हूं। उम्मीद है कि हर भारतीय मेरा नाम जानता होगा। मैडम कृपया मेरे शब्दों को गंभीरता से लें, न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया को व्हाइट हाउस में आपकी जरूरत है। आपको इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।'

'द लाइट वी कैरी' की घोषणा

मिशेल ओबामा ने अपने 'द लाइट वी कैरी' दौरे की घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, जिसके दौरान वह अपनी पर्सनल स्टोरी शेयर करेंगी। इस दौरे में वाशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, अटलांटा, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स शामिल होंगे। इस टूर को अलग-अलग राज्यों में एलेन डीजेनरेस, गेल किंग, एलिजाबेथ अलेक्जेंडर, कॉनन ओ'ब्रायन जैसे सेलिब्रिटी होस्ट करेंगे।

2017 में छोड़ दिया था व्हाइट हाउस

मिशेल ओबामा जनवरी 2017 में अपने पति, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ ओवल ऑफिस में अपना दूसरा कार्यकाल खत्म होने के बाद व्हाइट हाउस से बाहर चली गईं। वह संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला पद संभालने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं। 

बेबाक हैं जावेद अख्तर

जावेद अख्तर उन सेलिब्रिटिज में से एक हैं दो देश-विदेश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने हिजाब विवाद पर अपनी राय रखकर देश में अलग मुद्दे को हवा दे दी थी।  

यह भी पढ़ें

Kareena Kapoor ने अपनी आगामी फिल्म से पहला लुक किया जारी, कही ये बात

Aryan Khan का 'फिल्मी' डेब्यू, हीरो नहीं इस 'रोल' में आएंगे नजर, पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी