जान्हवी कपूर ने चेन्नई में दिवंगत मां श्रीदेवी की याद में की पूजा, देखें तस्वीरें

Janhvi Kapoor Attends Puja In Memory Of Her Late Mother Sridevi जान्हवी कपूर जल्द फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल रिलीज होने वाली हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 08:08 PM (IST)
जान्हवी कपूर ने चेन्नई में दिवंगत मां श्रीदेवी की याद में की पूजा, देखें तस्वीरें
जान्हवी कपूर ने चेन्नई में दिवंगत मां श्रीदेवी की याद में की पूजा, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएनl दिवंगत फिल्म एक्ट्रेस श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि के कुछ दिनों के बाद बेटी जान्हवी कपूर और बोनी कपूर ने बुधवार को चेन्नई के मायलापुर के घर में आयोजित पूजा में शामिल हुए। पूजा समारोह में दक्षिण सुपरस्टार अजित सहित परिवार जनों और दोस्तों ने भाग लिया।

बुधवार सुबह चेन्नई से जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की। जान्हवी ने मां श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा, 'काश आप यहां होतीl’  जान्हवी कपूर ने 24 फरवरी को श्रीदेवी की मृत्यु के कुछ महीनों बाद जुलाई 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 

View this post on Instagram

Wish u were here

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Mar 4, 2020 at 2:02am PST

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी ख़ुशी वर्तमान में न्यूयॉर्क में फिल्म की पढ़ाई कर रही हैं। इस बीच अपने इंस्टाग्राम पर जान्हवी ने श्रीदेवी की कुछ पसंदीदा तस्वीरें शेयर कीं। एक बाल कलाकार के अंदाज में हैं। जान्हवी अक्सर अपनी भावुक पोस्टों के साथ श्रीदेवी की मनमोहक तस्वीरें शेयर करती हैं। इस साल श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जान्हवी ने पोस्ट किया था, ‘मिस यू एवरी डे।’

 

View this post on Instagram

#Sridevi’s second death anniversary today! 🙏🏼 This is from the prayer meet being held in Chennai today. ♥️ . . #boneykapoor #sridevikapoor #janhvikapoor #khushikapoor

A post shared by Arjun Anshula Janhvi Khushi (@boneykapoorsfamily) on Mar 4, 2020 at 1:54am PST

वहीं अनिल कपूर, सोनम कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर और सुनीता कपूर ने भी श्रीदेवी को इंस्टाग्राम पर याद किया था। श्रीदेवी ने पांच दशक के लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की। श्रीदेवी की आखिरी बार ऑनस्क्रीन शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया थाl उनकी मृत्यु से पहले उनके हिस्से को शूट कर लिया गया था। 2018 में उनकी मृत्यु के बाद श्रीदेवी को मरणोपरांत पहले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

View this post on Instagram

Miss you everyday

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Feb 23, 2020 at 12:02pm PST

मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। जान्हवी कपूर जल्द फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल रिलीज होने वाली हैंl यह फिल्म कारगिल वॉर में भाग लेने वाली एयर फ़ोर्स की ऑफिसर पर आधारित फिल्म हैl जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा इशान खट्टर की अहम भूमिका थींl

chat bot
आपका साथी