सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'पुष्पा' का डायलॉग शेयर कर लोगों को कोविड-19 के प्रति किया जागरुक

देश में लगातार कोविड-19 वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार तरह-तरह की रणनीति अपना रही हैं। अब बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज पर एक चुटकीला मीम्स साझा कर फैंस के कोविड-19 अनुरूप व्यवहार करने के लिए जागरूक किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 05:15 PM (IST)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'पुष्पा' का डायलॉग शेयर कर लोगों को कोविड-19 के प्रति किया जागरुक
Information and Broadcasting Ministry made people aware of Covid-19 by shared Pushpa dialogue.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में लगातार कोविड-19 वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार तरह-तरह की रणनीति अपना रही हैं। वहीं राज्य सरकारों ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी करते हुए नाइट कर्फ्यू को भी लागू कर दिया है। इसी बीच अब बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज पर एक चुटकीला मीम्स साझा कर फैंस के कोविड-19 अनुरूप व्यवहार करने के लिए जागरूक किया है।

डेल्टा हो या ओमिक्रोन

मंत्रालय ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंडिया फाइट कोरोना ट्विटर पेज पर तस्वीर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फोटोशॉप्ड की मदद से मास्क पहने हुए हैं। मंत्रायल ने फिल्म के लोकप्रिय संवाद पुष्पा, पुष्पा राज... मैं झुकेगा नहीं को बदल कर डेल्टा हो या ओमिक्रोन मैं मास्क उतारेगा नहीं।

#Pushpa..#PushpaRaj ho ya koi bhi,

Our fight against #COVID19 is still on!

🛡️Keep following #COVIDAppropriateBehaviour 👇

✅Always wear a #mask

✅Wash/sanitize hands regularly

✅Maintain distancing

✅Get fully #vaccinated#IndiaFightsCorona #We4Vaccine @alluarjun @iamRashmika pic.twitter.com/Mlzj9tnWL5— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 19, 2022

कोरोना उचित व्यवहार का किया आग्रह

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, पुष्पा... पुष्पाराज हो या कोई भी, कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई अभी जारी है। कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करते रहें। वही एक अन्य ट्वीट में लिखा, कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई जारी है और लोगों को अपने मास्क पहनना जारी रखना चाहिए, अपने हाथों को साफ करना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए और टीकाकरण पूरा कराना चाहिए।

वहीं बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंक़डो के अनुसार देश में एक दिन में 2,82,970 नए कोरोना केस मिले हैं, जिसमें ओमिक्रोन वेरिएंट के 8,961 मामले शामिल हैं।

फिल्म की कहानी

बात दें, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज को पिछल साल 17 दिसंबर को हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। एक्शन रोमांस से भरपूर इस फिल्म का कहानी आंध्र प्रदेश के घने जंगल शेषचलम से लाल चंदन की लड़कियाों की तस्करी पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन लकड़ी काटने वाले दिहाड़ी मजदूर पुष्पा राज का किरदार निभा रहे हैं और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने दूध बेचने वाली लड़की श्रीवल्ली का किरदार निभाया है।

chat bot
आपका साथी