Ranbir Kapoor Alia Bhatt Photo: इस फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने गोवा पहुंचे रणबीर और आलिया भट्ट, तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल गोवा पहुंचे हुए हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सामने आई थी। रणबीर-आलिया इंडियन सुपर लीग 2020-2021 के मैच में अपनी फेवरेट टीम मुंबई सिटी FC को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल गोवा पहुंचे हुए हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं। रणबीर-आलिया इंडियन सुपर लीग 2020-2021 के मैच में अपनी फेवरेट टीम मुंबई सिटी FC को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। फुटबॉल मैच ग्राउंड से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें आलिया और रणबीर मुंबई सीटी FC की टीशर्ट पहने नज़र आ रहे हैं। रणबीर ने ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी हुई तो वहीं आलिया ने पीले रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। इस दौरान दोनों अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और दोनों क्राउड एरिया में खड़े हुए हैं, हालांकि दोनों के आसपास और कोई नज़र नहीं आ रहा है।
हाल ही आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पर भी एक सेल्फी शेयर की थी जिसमें वो पीले रंग की मुंबई सीटी FC की टीशर्ट पहने नज़र आ रही थीं। मुंबई सिटी FC के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर भी आलिया और रणबीर की फोटो शेयर की गई हैं जिनके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘TheIslanders के लिए स्पेशल लोगों को मौजूदगी सीधे मुंबई से पूरा सफर करके’।
View this post on Instagram We have some very special support tonight! 💙#AamchiCity 🔵 @aliaa08 pic.twitter.com/4l8CdoJNtn
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन दोनों को अक्सर की साथ देखा जाता है। आलिया रणबीर के परिवार के काफी करीब हैं। बर्थडे पार्टीज़ से लेकर हर फंक्शन तक में आलिया रणबीर और उनके परिवार के साथ होती हैं। इस साल जब रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर का निधन हुआ था उस वक्त भी आलिया पूरे टाइम रणबीर और परिवार के साथ ही थीं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।