पति निक जोनस का हाथ थामे इस खूबसूरत अंदाज़ में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

Golden Globe Award हाल ही में हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ डिनर डेट पर गई थीं।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 04:29 PM (IST)
पति निक जोनस का हाथ थामे इस खूबसूरत अंदाज़ में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
पति निक जोनस का हाथ थामे इस खूबसूरत अंदाज़ में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने स्टाइल और लाइफस्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनकी डिनर डेट से पहले स्पॉट किया गया है, जहां दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए काफी खूबसूरत नज़र आ रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा बीते रविवार 5 जनवरी को 77वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस साल गोल्डन अवॉर्ड्स को अमेरिका के बेबेर्ले हिल्टन होटम में आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम में प्रियंका काले रंह की ड्रेस पहने पहुंची थीं।

द स्काई इज़ पिंक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस बेहद स्टाइलिश और बोल्ड थीं। उन्होंने काले रंग की हाफ स्लीव्स बॉडी फिटेड ड्रेस पहनी थीं, जो आधी नेट के फेब्रिक पर थी। प्रिंयका ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक हील्स को पेयर किया था। प्रियंका के इस लुक में उनका बैग काफी कोन्ट्रास्ट और हटके नज़र आया। प्रियंका के हाथों में नज़र आ रहे इस नीले Bvlgari बैग की कीमत एक दो नहीं बल्कि पूरे 5 लाख रुपये है।

निक जोनस के आउटफिट की बात की जाए तो, निक ने प्रियंका के लुक से मैच करते हुए सफेद शर्ट के साथ ब्लैक सूट पहना हुआ था। निक जोनस का फॉर्मल लुक काफी हटके नज़र आ रहा था।

दोनों ने अवॉर्ड फंक्शन की रात आफ्टर पार्टी में जाने के बजाय डिनर डेट पर जाने का फैसला किया था। दोनों को रास्ते में ही मीडिया द्वारा स्पॉट किया गया था, जहां दोनों ही कैमरों को नज़रअंदाज़ करते नज़र आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#GoldenGlobes2020 💗 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jan 5, 2020 at 9:11pm PST

इसके पहले भी प्रियंका औऱ निक की गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें प्रियंका ने गुलाबी रंग की ऑफ शॉल्डर बॉडी फिटेड खूबसूरत गाउन और निक ने वही सूट पहना हुआ है।

आपको बता दें कि शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में आई फिल्म द स्काई इज़ पिंक से अपना बॉलीवुड कमबैक किया है। इसके बाद प्रियंका जल्द ही फिल्म द वाइट टाइगर में नज़र आने वाली हैं। 

chat bot
आपका साथी