इस स्पेशल पार्टी में स्पॉट हुए Arjun Kapoor और Malaika Arora , ये हस्तियां भी हुईं शामिल

बॉलीवुड के लवबर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते दिन प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की पार्टी में शिरकत देनें पहुंचें। इनके अलावा कई और बॉलीवुड की हस्तियां भी वहां मौजूद थीं।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 11:42 AM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 11:42 AM (IST)
इस स्पेशल पार्टी में स्पॉट हुए Arjun Kapoor और Malaika Arora , ये हस्तियां भी हुईं शामिल
इस स्पेशल पार्टी में स्पॉट हुए Arjun Kapoor और Malaika Arora , ये हस्तियां भी हुईं शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन।  बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को फिर एक बार साथ स्पॉट किया गया। इस जोड़ी को बॉलीवुड के फैमस प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के बांद्रा स्थित घर के बाहर देखा गया जहां वे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इनके साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी रितेश की पार्टी में पहुंचकर चार चांद लगाए थे।

कई महीनों तक अपने रिलेशन पर चुप्पी साधे रहने के बाद अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशन को पब्लिक कर चुके हैं। आपको बता दें कि वेकेशन्स के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने खुलकर अपनाया था। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले है लेकिन इस बात पर अभी तक कोई पक्की खबर नही मिली है।

अर्जुन और मलाइका दोनों ही इस पार्टी में काफी कैजुअल लुक में नज़र आ रहे हैं। जहां मलाइका ने सफेद ब्रॉड नेक टॉप के साथ बंधे बाल रखे हैं, वहीं अर्जुन ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif को लगातार ट्रोल कर रहे हैं Arjun Kapoor, मजाक मजाक में कह दिया ऐसा

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की पार्टी में मलाइका और अर्जुन के अलावा बॉलीवुड की फैमस सिंगर कनिका कपूर, एक्टर डीनू मोर्या और अमृता अरोड़ा भी पहुंचे थे।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर जल्द ही आषुतोश ग्वारिकर की फिल्म पानीपत में नज़र आने वाले हैं। हाल ही में अर्जुन ने इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। अर्जुन कपूर के साथ-साथ इस फिल्म में कृति सेनन और संजय दत्त भी मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी