कृष 4 की एेसी चल रही है तैयारी, रितिक ने खुद दी जानकारी

रितिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 44 वां जन्मदिन मनाया था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 06:13 PM (IST)
कृष 4 की एेसी चल रही है तैयारी, रितिक ने खुद दी जानकारी
कृष 4 की एेसी चल रही है तैयारी, रितिक ने खुद दी जानकारी

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रितिक रोशन स्टारर फिल्म कृष 4 के लिए काम शुरू हो चुका है। हालांकि यह फिल्म 2020 में आएगी लेकिन अभी से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद रितिक रोशन ने दी। 

रितिक रोशन ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि 'कृष 4' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म के बारे में हालांकि वह कुछ भी कहने से बचते नज़र आये। इस बारे में बताते हुए रितिक रोशन कहते हैं, 'कुछ नहीं, बताने के लिए अभी बहुत समय है। अभी दो साल हैं। अभी तक स्क्रिप्ट्स पर काम चल रहा है। बहुत कुछ लॉक हो चुका है लेकिन अभी भी बहुत समय है। हं शुरुआत हो चुकी है।' इस मौके पर रितिक रोशन ने उनकी बॉडी का राज भी बताया। रितिक रोशन कहते हैं, 'जिम में बहुत मेहनत करते है। हम जिम में मेहनत करने के साथ बहुत मस्ती भी करते है। हमने एक भी दिन ऐसे कसरत नहीं की है कि कसरत करने के बाद हमें यह न लगा हो कि हम आज दुनिया जीत सकते हैं, जोकि मेरे लिए एक बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें: Exclusive:...तो इसलिए सिद्धार्थ ने कभी आर्मी में जाने के बारे में नहीं सोचा

बता दें कि, रितिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 44 वां जन्मदिन मनाया था। रितिक को उनके फैन्स काफी बधाइयां मिलीं लेकिन सबसे बेस्ट तोहफा उन्हें उनके पिता राकेश रोशन ने ही दिया था। कृष के चौथे भाग की घोषणा कर।  राकेश रोशन ने ट्विटर के माध्यम से बड़ी घोषणा की थी कि कृष की अगली कड़ी यानी कृष 4 साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी। राकेश रोशन ने ट्विटर पर लिखा था कि इससे बेस्ट दिन और क्या होगा कि हम एक बड़ी घोषणा कर रहे हैं कि रितिक रोशन की फिल्म कृष, जिस सीरीज़ पहली तीन फिल्में कामयाब रही है, अब उसका अगला भाग 2020 में रिलीज होगा। रितिक की पिछले वर्ष फिल्म काबिल आई थी, जिसमें यामी गौतम भी अहम भूमिका में थी। 

chat bot
आपका साथी