1982 में रितिक रौशन ने आठ साल की उम्र में किया था एेसा डांस

रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sun, 29 Apr 2018 02:35 PM (IST) Updated:Sun, 29 Apr 2018 02:43 PM (IST)
1982 में रितिक रौशन ने आठ साल की उम्र में किया था एेसा डांस
1982 में रितिक रौशन ने आठ साल की उम्र में किया था एेसा डांस

मुंबई। रितिक रोशन एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं। अपनी फिल्मों के अलावा बॉडी और डांस को लेकर वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों में उन्होंने अपने डांस से सबको अपना फैन बना लिया है।

रितिक के डांस की बात हो रही है तो हम आपको बता दें कि रितिक को डांस करने का शौक बचपन से था। जी हां, अगर आप रितिक की यह तस्वीर देखेंगे तो आपको खुद पता चल जाएगा। दरअसल, रितिक रोशन ने अभी-अभी सोशल मीडिया पर एक रेयर फोटो शेयर की है। इसमें रितिक के साथ उनके मॉम डैड राकेश और पिंकी रोशन को भी देखा जा सकता है। खास बात यह है कि, यह तस्वीर उस समय की है जब रितिक महज आठ साल के थे। उस समय माइकल जैक्सन का ट्रेलर लॉन्च हुआ था और रितिक ने सबके सामने डांस परफॉर्म किया था। रितिक इसको शेयर करते हुए लिखते हैं कि, 1982 की बात है जब मैं आठ साल का था। उस दिन के लिए डांस करते हुए मैं मेरे पापा मम्मी के लिए माइकल जैक्सन था। 

यह भी पढ़ें: चीन हो जाये तैयार, इस दिन से शुरू होने जा रहा है बाहुबली का वार

रितिक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, रितिक भले ही इस साल बड़े परदे पर नहीं आयेंगे लेकिन वो तैयार हैं अपनी अगली विकास बहल निर्देशित फिल्म सुपर 30 के लिए। इस फिल्म की कहानी बिहार के आनंद कुमार पर आधारित है। फिल्म में मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी का किरदार निभाने जा रही है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि, आनंद कुमार खुद बिहार की ऐसी हस्ती में से एक रहे हैं, जो गरीब बच्चों को आईआईटी की तैयारी करवाते हैं और वे कामयाब भी होते हैं।

यह भी पढ़ें: करीना-सिद्धार्थ की इस फिल्म में शामिल होगा आज के दौर का ये हिट स्टार

2019 में रितिक की एक और फिल्म आएगी जो कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में एक एक्शन थ्रिलर बन रही है। इसमें पहली बार रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को कास्ट किया गया है। फिल्म यशराज के बैनर तले बनेगी और इसमें इंटरनेशनल स्तर का एक्शन होगा। टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में इस बारे में पुष्टि की थी और कहा था कि इस फिल्म में उनके और रितिक के बीच कई जबरदस्त एक्शन स्टंट होंगे। रितिक बचपन से उनके आदर्श रहे हैं। उनके साथ मुकाबला करना टाइगर के लिए आसन नहीं है लेकिन रितिक के सामने खड़ा होने के लिए वो खुद को मजबूत कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 में गांधी जयंती के दिन आएगी।

chat bot
आपका साथी