ओ तेरी, एक बार में 12 समोसे खा जाते हैं रितिक!

बॉलीवुड के कई सितारे भले ही अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही सतर्क रहते हैं, लेकिन वो खुद को स्‍ट्रीट फूड से दूर भी नहीं रख पाते हैं। फिर चाहे वो मुंबई की सड़कों पर नजर आने वाला बड़ा पाव हो या फिर भजिया। अपने डोले- शोले और स्लिम-फिट बॉडी

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 17 Mar 2015 11:04 AM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2015 01:02 PM (IST)
ओ तेरी, एक बार में 12 समोसे खा जाते हैं रितिक!

मुंबई। बॉलीवुड के कई सितारे भले ही अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही सतर्क रहते हैं, लेकिन वो खुद को स्ट्रीट फूड से दूर भी नहीं रख पाते हैं। फिर चाहे वो मुंबई की सड़कों पर नजर आने वाला बड़ा पाव हो या फिर भजिया।

अपने डोले- शोले और स्लिम-फिट बॉडी से करोड़ों का दिल धड़काने वाले रितिक रोशन को भी ये खूब लुभाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें गरमा-गरम समोसे पसंद हैं।

श्रुति हासन ने एक घंटे में ही रिकाॅर्ड कर दिया 'गब्बर' के लिए गाना!

रितिक को कढाही से सीधे निकले गरमा-गरम समोसे खूब पसंद हैं। इतने पसंद हैं कि वे एक बार में एक दर्जन समोसे खा जाते हैं! इस दौरान उन्हें बिल्कुल भी यह पसंद नहीं है कि कोई उन्हें डिस्टर्ब करे। उनका यह समोसा प्यार पहली बार सामने आया है।

अमेरिका में भी सनी इस तरह अपने भारतीय दोस्तों का रखती हैं ख्याल

रितिक की तरह रणबीर कपूर, सोनम कपूर, सलमान खान जैसे बॉलीवुड के कई सितारे भी स्ट्रीट फूड का जमकर आनंद उठाते हैं। रणबीर को जहां वडा पाव पसंद है तो सोनम को पाव भाजी खूब लुभाते हैं। वहीं सलमान बिरयानी खाना कभी नहीं भूलते हैं।

प्रियंका की इस कजिन को है उनकी हां का इंतजार!

chat bot
आपका साथी