अनुष्का शर्मा बनी नॉटी बिल्लो, किया जम कर रैप... ये है फिल्लौर का सालाना जश्न

गाने की शुरुआत होती है पर्दा उठने से जिसपर लिखा होता है 'फ़िल्लौर का सालाना जश्न' इसके बाद अनुष्का पहले तो पंजाबी कुड़ी के रूप में दिखती है और फिर बन जाती है नॉटी बिल्लो।

By ShikhasEdited By: Publish:Sat, 04 Mar 2017 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 04 Mar 2017 05:54 PM (IST)
अनुष्का शर्मा बनी नॉटी बिल्लो, किया जम कर रैप... ये है फिल्लौर का सालाना जश्न
अनुष्का शर्मा बनी नॉटी बिल्लो, किया जम कर रैप... ये है फिल्लौर का सालाना जश्न

मुंबई। धीरे-धीरे बॉलीवुड की सारी अभिनेत्रियां सिंगर बन रही है। प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और अब अनुष्का शर्मा भी। जी हां, अनुष्का तो रैप करने लगी है! यह रैप उन्होंने अपनी आनेवाली फ़िल्म फ़िल्लौरी के लिए किया है।

पहली बार रैप करने वाली अनुष्का फ़िल्लौरी के इस नए गाने में नॉटी बिल्लो बनी है और मज़ेदार रैप कर रही है। गाने की शुरुआत होती है पर्दा उठने से जिसपर लिखा होता है 'फ़िल्लौर का सालाना जश्न' इसके बाद अनुष्का पहले तो पंजाबी कुड़ी के रूप में दिखती है और फिर बन जाती है नॉटी बिल्लो।

इसे भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा कहती रहीं फिर भी ऑस्कर्स में लिया गया ग़लत फ़िल्म का नाम

यह गाना फ़िल्म में अनुष्का के ओपोज़िट दिखाई देने वाले दिलजीत दोसांझ ने गाया है। और मैडम अनुष्का ने किया है इसमें रैप। फ़िल्लौरी कहानी है एक भूत के प्यार की जिसका ट्रेलर तो आपने बहुत पसंद किया होगा और अब तैयार हो जाइए फ़िल्लौर के इस जश्न के लिए। फिल्लौरी 24 मार्च 2017 को रिलीज़ होने वाली है जिसे डायरेक्ट किया है अंशाई लाल ने। यहां देखिए यह ब्रैंड न्यू गाना-

chat bot
आपका साथी