हर्षवर्धन कपूर बता रहें है कि 2012 में क्यों नहीं बने भावेश जोशी

हर्षवर्धन ने अनुराग कश्पय की बॉम्बे वेलवेट में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया थाl

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 05:26 PM (IST)
हर्षवर्धन कपूर बता रहें है कि 2012 में क्यों नहीं बने भावेश जोशी
हर्षवर्धन कपूर बता रहें है कि 2012 में क्यों नहीं बने भावेश जोशी

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने मुंबई में अपनी फिल्म भावेश जोशी के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि यह फिल्म उन्हें 2012 में भी ऑफर हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से वह फिल्म नहीं कर पाए। लेकिन उनकी दिली मंशा थी कि वह इस फिल्म का हिस्सा बने, जिसके चलते जब एक बार फिर विक्रमादित्य मोटवाने उनके पास इस फिल्म का ऑफर लेकर आए, तो वह इस फिल्म के लिए ना नहीं कर सके।

हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म भावेश जोशी का ट्रेलर अब सबके सामने है। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च प्रोग्राम के दौरान हर्षवर्धन ने इस फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर हर्षवर्धन कपूर ने यह कहा कि फिल्म को आज की परिस्थितियों के अनुसार ढाला गया है और जिसके चलते फिल्म अब पहले के मुकाबले और अच्छी हो गई है। इस फिल्म के बारे में बताते हुए हर्षवर्धन कपूर ने यह भी कहा कि उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली, ताकि एक सुपर हीरो की तरह फिल्म में लड़ सके। यह हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म मिर्ज्या आई थी, जिसमें उनके अलावा सैयामी खेर की अहम भूमिका थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन हर्षवर्धन कपूर ने बताया कि फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम करने के अनुभव के कारण ही वह इस तरह की फिल्म कर पाए हैं। इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। फिल्म का निर्माण मधु मंतेना और अनुराग कश्यप ने मिलकर किया है। 

यह भी पढ़ें: सलमान की भारत के लिए अली कर रहे हैं भारत-पाक सीमा पर लोकेशन की तलाश

यह भी पढ़ें: रुस्तम यूनिफ़ॉर्म विवाद: विरोध करने वालों को अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब

आपको बता दें कि, हर्षवर्धन ने अनुराग कश्पय की बॉम्बे वेलवेट में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया थाl अनुराग उसी फैंटम फिल्मस के पार्टनर हैं, जिन्होंने भावेश जोशी को प्रोड्यूस भी किया है l ये फिल्म 25 मई को रिलीज होगी l 

chat bot
आपका साथी