Anushka Virat ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

मंगलवार को देश में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर देशभक्ति के सॉन्ग डायलॉग वायरल हो रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:39 PM (IST)
Anushka Virat ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
Anushka Virat congratulated Republic Day, shared posts on instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को देश में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर देशभक्ति के सॉन्ग, डायलॉग वायरल हो रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर देश के झंडे का एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में देश के कई झंडे नज़र आते हैं और लास्ट में स्क्रीन हैप्पी रिपब्लिक डे लिखा दिखाई देता है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन और एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने लिखा, ‘भविष्य इस बात पर निर्भर करता है, कि हम आज क्या कर रहे हैं, आइए हम हमारे राष्ट्र की ताकत बनें और इस अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करें। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’ बता दें हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है जिसकी जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी। साथ ही उन्होंने लोगों से और मीडिया से अपील की थी की उनकी बेटी की तस्वीरें ना खीचें।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की परवरिश को लेकर भी एक प्लान तैयार किया है। जिसके बारे में उन्होंने वोग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू बताया था। पैपराजी के सवाल पर भी उन्होंने कहा था कि हम अपने बच्चे को किसी दूसरे बच्चे से ज्यादा खास नहीं बनाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि ये एक ऐसा फैसला है, जिसे बच्चे को लेना है जब वो लेने में सक्षम होगा।’ हाल ही में अनुष्का शर्मा को एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। जहां वो अपना चेकअप कराने गई थीं।

chat bot
आपका साथी