गीता बसरा और हरभजन के घर आई नन्ही परी, लंदन में बेटी का जन्म

हरभजन जल्द ही शो की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। नन्ही परी के आने से दोनो परिवारों में खुशियों का माहौल है। हरभजन और गीता पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 11:35 AM (IST)
गीता बसरा और हरभजन के घर आई नन्ही परी, लंदन में बेटी का जन्म

मुंबई। पूर्व क्रिेकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर पर एक नई खुशी आ गई है। हरभजन एक बेटी के डैड और गीता मॉम बन गई हैं। हरभजन की मदर अवतार कौर ने इसकी जानकारी दी।

गीता ने लंदन हॉस्पिटल में गुरूवार की सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। प्रिग्नेंसी के बाद गीता कई महीने से लंदन में ही थीं। बेटी के जन्म के समय हरभजन लंदन में ही थे। हरभजन सिंह ने इसी वजह से लाइफ ओके के शो 'मजाक मजाक में' जज की भूमिका निभा रहे हैं। हरभजन ने शूटिंग से कुछ दिनों की छुट्टी ले रखी थी, ताकि वो अपना सारा समय अपनी पत्नी और घर में आई नई मेहमान के साथ बिता सकें। हरभजन ने अपने चाहने वालों को तहे दिल से शुक्रिया कहा है और सबसे यही विशेज मांगी हैं, कि उनकी बेटी की जिंदगी में सिर्फ खुशहाली आए।

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या के संग हुई बदतमीजी ने उड़ा दी अभिषेक की नींद

PHOTOS: ग्रीक के बीच पर दिखा ‘डीजे वाले बाबू’ गर्ल का हॉट लुक

हरभजन जल्द ही शो की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। नन्ही परी के आने से दोनो परिवारों में खुशियों का माहौल है। हरभजन और गीता पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे।

chat bot
आपका साथी