जॉन अब्राहम के जीवन में आई सविता दामोदर परांजपे, देखिये तस्वीर

जी हाँ , जान अब्राहम को एक सविता भाभी मिल गई हैं। चौकिये मत क्योंकि ये कहानी ही कुछ ऐसी है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 20 Apr 2017 04:52 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 02:03 PM (IST)
जॉन अब्राहम के जीवन में आई सविता दामोदर परांजपे, देखिये तस्वीर
जॉन अब्राहम के जीवन में आई सविता दामोदर परांजपे, देखिये तस्वीर

मुंबई। जॉन अब्राहम ने मराठी फिल्मों में इंट्री का किया गया अपना वादा निभा दिया है। अब वो मराठी फिल्म के प्रोड्यूसर बन कर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। और गुरूवार को उन्होंने क्लैप दे कर इस फिल्म का मुहूर्त भी कर दिया।

जी हाँ , जान अब्राहम को एक सविता भाभी मिल गई हैं। चौकिये मत क्योंकि ये कहानी ही कुछ ऐसी है। जॉन की इस मराठी फिल्म का नाम है - सविता दामोदर परांजपे। और इसी को जॉन प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। मराठी में ये इसी नाम से मशहूर नाटक है। फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी। ये कहानी एक प्रोफ़ेसर की वाइफ की है जो अचानक एक दिन अजीब हरकतें करने लगती है। वह अपने अंदर के लस्ट को रोक नहीं पाती है और उसके अंदर किसी के साथ इंटिमेट होने की भावना भड़क उठती है। वो अपने सविता दामोदर परांजपे कहने लगती है और मल्टीपल पर्सनालिटी डिसॉर्डर का शिकार हो जाती है।

इस फिल्म को स्वप्ना वाघमारे डायरेक्ट करेंगी और फिल्म में सुबोध भावे , राकेश बापट (वशिष्ठ) और तृप्ति तोरडमल की भूमिकाएं हैं।फिल्म के इसी साल रिलीज़ होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग गुरूवार को शुरू हुई और मुहूर्त का क्लैप देने के लिए जॉन मौजूद थे। उन्होंने पूरी टीम के साथ तस्वीरें खिंचवा कर ट्विटर पर शेयर भी की।

यह भी पढ़ें:अब परदे पर पोखरण परमाणु टेस्ट की कहानी , बतायेगा ये Forceful स्टार 

1st day of JA Entertainment's Marathi Film "Savita Damodar Paranjpe" Have been a big fan of this story. Finally getting to produce it :) pic.twitter.com/aY5m1TfgWq

— John Abraham (@TheJohnAbraham) April 20, 2017

मुम्बई के अंधेरी कोलडोंगरी में पैदा हुए जॉन ने पिछले साल ही बता दिया था कि वो मराठी में फिल्म प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने अब तक विक्की डोनर , मद्रास कैफे और फोर्स 2 जैसे हिंदी फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं।

chat bot
आपका साथी