फातिमा सना शेख़ के इन टैलेंट्स को जानकार चौंक जाएंगे आप, बिलकुल धाकड़ है

आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि फातिमा एक्टिंग के अलावा क्या क्या कर सकती हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Wed, 26 Dec 2018 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 10:23 AM (IST)
फातिमा सना शेख़ के इन टैलेंट्स को जानकार चौंक जाएंगे आप, बिलकुल धाकड़ है
फातिमा सना शेख़ के इन टैलेंट्स को जानकार चौंक जाएंगे आप, बिलकुल धाकड़ है

मुंबई। आमिर ख़ान के साथ फ़िल्म 'दंगल' में दिखाई दी गई अभिनेत्री फातिमा सना शेख़ को आज हर कोई जानता है। सभी जानते हैं कि फातिमा कमल हासन के साथ फ़िल्म 'चाची 420', शाह रुख़ ख़ान और जूही चावला के साथ 'वन 2 का 4' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नज़र आई थी। और बचपन से ही उनकी एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है। लेकिन, आप इस ग़लतफ़हमी में मत रहना कि फातिमा सिर्फ एक एक्टर हैं, बता दें कि फातिमा के मेंटर आमिर अगर मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं तो मैडम फातिमा भी ऑल राउंडर हैं।

आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि फातिमा एक्टिंग के अलावा क्या क्या कर सकती हैं। सबसे पहले बताते हैं कि फातिमा बेहतरीन डांसर भी हैं। अपनी 'दंगल' को-स्टार सान्या मल्होत्रा के साथ वो अक्सर डांस स्टूडियोज़ में तरह तरह के डांस फॉर्म्स करती नज़र आती हैं। दोनों के डांस विडियोज़ भी इन्टरनेट पर वायरल हैं। फातिमा ने 'दंगल' और हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' के लिए अपनी बॉडी पर ख़ासा मेहनत की थी और बता दें कि वो डांस को भी अपने वर्कआउट का अहम हिस्सा मानती हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: शाह रुख़ को मिला क्रिस्मस का तोहफ़ा, 5वें दिन 'ज़ीरो' की कमाई में इतना उछाल

 

View this post on Instagram

Choreography by @shazebsheikh 😉 #shazebsheikhchoreography

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Jul 30, 2018 at 3:49am PDT

फातिमा जब फ़िल्मों में अपनी किस्मत आज़मा रही थीं तो उन्हें भी कई रिजेक्शन्स मिले और इस वजह से उन्होंने फोटोग्राफी सीखी। फातिमा के सोशल अकाउंट पर आपको बेहद कमाल की तस्वीरें मिलेंगी जो फातिमा ने खुद क्लिक की हैं। यही नहीं, फातिमा ने कुछ टेलीविज़न एड्स के लिए Cinematographers को असिस्ट भी किया है।

 

View this post on Instagram

Galata tower/ cave paintings...

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Dec 11, 2018 at 5:50am PST

अपनी हर फ़िल्म के रिलीज़ होने एक बाद फातिमा अपने अन्दर के ट्रेवलर को जगा देती हैं और क्विक बैग-पैकर बनकर कहीं ना कहीं घूमने निकल जाती हैं। हाल ही में फातिमा टर्की, इस्तानबुल गई थीं और इसे पहले भी वो चाइना, यूरोप, कैलिफोर्निया, कश्मीर, मनाली... और भी बहुत जगह को एक्सप्लोर कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड क्रिसमस Pics: बेबो की गर्ल गैंग, प्रियंका चोपड़ा के बॉयज़ और सिम्बा का टशन...

 

View this post on Instagram

Random

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Dec 13, 2018 at 1:44am PST

फातिमा एक आर्टिस्ट भी हैं और स्केच करना बखूबी से जानती हैं। फातिमा ने बताया था कि जब वो कहीं घूमने जाती हैं तो अपने साथ कुछ पेन्सिल्स और कलर पेपर्स की बुक भी लेकर जाती हैं और कॉफ़ी पीते हुए उन्हें स्केच करना बहुत पसंद है। फातिमा फ़ूड लवर हैं, बाइक चलाना, एडवेंचर ट्रिप्स करना उन्हें बहुत पसंद है। 

 

View this post on Instagram

Doodle noodle

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Aug 13, 2016 at 10:43am PDT

यह भी बहुत कम लोग जानते हैं कि फातिमा ने 'दंगल' से पहले 'बिट्टो बॉस', 'आकाश वाणी' और कुछ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। यही नहीं वो टेलीविज़न शो 'लेडीज स्पेशल' और 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में भी दिखाई दी थीं।

फातिमा नेगेटिव चीज़ों को अवॉयड करना भी बहुत अच्छी तरह जानती हैं। फ़िल्म 'दंगल' के बाद बॉलीवुड बाज़ार में आमिर के साथ उनके लिंकअप्स की ख़बरें भी फ़ैल रही थीं लेकिन, फातिमा ने कभी इस बार एमें कुछ रियेक्ट नहीं किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की और कहा कि मैंने जब ऐसा कुछ पढ़ा तो मुझे बहुत बुरा लगा मगर, मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देती क्यूंकि लोगों का काम तो बस कहना है।

 

View this post on Instagram

Road trips are always fun..

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Dec 16, 2013 at 12:27pm PST

chat bot
आपका साथी