बॉलीवुड क्रिसमस Pics: बेबो की गर्ल गैंग, प्रियंका चोपड़ा के बॉयज़ और सिम्बा का टशन...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं बॉलीवुड सेलेब्स की ये क्रिसमस Pics, बेबो, प्रियंका, जाह्नवी,रणवीर....
मुंबई। 25 दिसम्बर यानि क्रिसमस डे और इस दिन को सिर्फ आम जनता नहीं बॉलीवुड की तमाम हस्तियां बड़े ज़ोरों शोरों से मनाती हैं। करीना कपूर ख़ान से लेकर स्टार किड्स जाह्नवी कपूर, अन्शुला कपूर... सभीं बीती रात क्रिसमस ईव को सेलिब्रेट करते नज़र आए। इनके अलावा जैकलिन फर्नांडिस, काजोल, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपने फैन्स को क्रिसमस विश किया है।
हर सेलिब्रेशन की तरह साल 2018 का क्रिसमस सेलिब्रेशन बेबो ने अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा और बहन करिश्मा कपूर के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर इन चारो BFFs की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। और हर बार की तरह इस तस्वीर से यह भी साफ़ है कि इन सभीं ने बहुत एन्जॉय किया है।
यह भी पढ़ें: Box Office: सोमवार को ZERO का हुआ 'मंगल', दुनियाभर में कमाई 100 करोड़ पार
हाल ही में शादी के बन्धन में बंधें प्रियंका चोपड़ा और निक ने भी अपने क्रिसमस ईव को एक दुसरे के साथ मनाया। बता दें कि दो दिन पहले ही प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ डिनर डेट पर भी गए थे। निक ने अपने सोशल अकाउंट पर एक बेहद प्यारे तस्वीर शेयर की है जिसमें वो प्रियंका के साथ हैं और इनके साथ हैं उनके प्यार पेट डॉग भी।
Dogs and Christmas. 🐶 🎄 Wishing you all the best with your loved ones. @priyankachopra
दूसरी तरफ प्रियंका ने भी निक और उनके भाई के साथ अपनी बेहद कूल तस्वीर शेयर की है और लिखा है 'brothers in (my) arms, always and forever' बता दें कि प्रियंका जल्द ही भारत लौटने वाली हैं और यहां वो फरहान अख्तर के साथ अपने फ़िल्म 'द स्काय इज़ पिंक' की शूटिंग करेंगी। इसके बाद वो जनवरी के अंत तक फिर से लॉस एंजेल्स जाएंगी जहां वो निक एक सतह मिलकर अपने हॉलीवुड दोस्तों के लिए एक ग्रेन वेडिंग रिसेप्शन रखेंगी।
जैकलिन फर्नांडिस ने अपने सोशल अकाउंट पर क्रिसमस ट्री के साथ अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जैकलिन ने हाई थाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना है। जैकलिन इससे पहले कल शाम को कुछ बच्चों के साथ भी क्रिसमस सेलिब्रेट किया था।
यह भी पढ़ें: बेटे ज़ैन के साथ पहला क्रिसमस कुछ ऐसे मनाने वाले है शाहिद कपूर, मीरा कर रही हैं ये ख़ास तैयारी
रणवीर सिंह जो जल्द ही सारा अली ख़ान के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' में दिखाई देने वाले हैं उन्होंने भी अपनी वर्दी पर सांताक्लाज की ड्रेस पहन ली है और सर पर लाल टोपी भी है। यह तस्वीर खुद उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। एक तीर से दो निशाने मारना कोई रणवीर से सीखे! एक तरफ सिम्बा का प्रमोशन और दूसरी तरफ फैन्स को क्रिसमस विशेज़!
श्रीदेवी और बोनी अक्पूर की बेटियां जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर और अंशुला कपूर ने भी बीती रात क्रिसमस ईव को सेलिब्रेट किया और इनके साथ इस गर्ल गैंग की ख़ास दोस्त अनन्या पाण्डेय भी थीं।
Fierce Christmas 🙌🏽💥 #SistersBeforeMisters #FierceAndBright✨ #TheseAreSomeOfMyFavouritePeeps
अभिनेत्री काजोल भी अपने परिवार के साथ कहीं बाहर हॉलिडे मना रही हैं। तस्वीरों से दूर रहने वाले उनके पति अजय देवगन और बच्चे नायसा और युग को छोड़ काजोल अकेले ही अपने इस क्यूट विडियो में हैं। काजोल अपने रियल लाइफ अंदाज़ की तरह ही आप सभीं को क्रिसमस विश कर रही हैं, देखिये-