LIVE BLOG

Entertainment News LIVE: मानहानि मामले में कंगना रनोट को कोर्ट की फटकार, इमरान हाशमी ने सेल्फी के सेट पर मनाया जन्मदिन

Entertainment Latest News Today LIVE: मनोरंजन की दुनिया में बड़ी और खास खबरों में हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर सिंगर माइली साइरस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई हैं। खराब मौसम के कारण उनका प्लेन क्रैश होते बचा है। अभिनेता इमरान हाशमी आज 43वां जन्मदिन है। वहीं पायल रोहतगी के ब्वॉयफ्रेंड ने उनकी शादी और बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Anand KashyapPublish:Thu, 24 Mar 2022 08:08 AM (IST) Updated:Thu, 24 Mar 2022 06:29 PM (IST)
Entertainment News LIVE: मानहानि मामले में कंगना रनोट को कोर्ट की फटकार, इमरान हाशमी ने सेल्फी के सेट पर मनाया जन्मदिन
Entertainment News LIVE: मानहानि मामले में कंगना रनोट को कोर्ट की फटकार, इमरान हाशमी ने सेल्फी के सेट पर मनाया जन्मदिन

Highlights

  • द कश्मीर फाइल्स ने 13 दिनों में 200 करोड़ की कमाई कर ली है
  • इमरान हाशमी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • ब्वॉयफ्रेंड ने लॉकअप कंटेस्टेंट पायल रोहतगी की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है

नई दिल्ली, जेएनएन। मनोरंजन जगत में आज के दिन खास खबरों में हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर सिंगर माइली साइरस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई हैं। खराब मौसम के कारण उनका प्लेन क्रैश होते बचा है। अभिनेता इमरान हाशमी का जन्मदिन है। इमरान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों में वह अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पायल रोहतगी की शादी को लेकर बड़ा खुलासा है। उनके ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने अपने ताजा इंटरव्यू में पायल के साथ शादी और बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने 3 महीने बात कानूनी तौर पर शादी रजिस्टर करवा ली है। इन दोनों पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। और फिल्म द कश्मीर फाइल्स और बच्चन पांडेय का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

24/03/2022
5:33:46 pm

Heropanti 2: ए आर रहमान 'हीरोपंती 2' के म्यूजिक लॉन्च पर गाएंगे लाइव गाना, टाइगर करेंगे परफॉर्म

हीरोपंती 2 जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। फिल्म में फैन्स को तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर लाइव गाना गाकर मंच पर चार चांद लगाएंगे।

24/03/2022
5:11:28 pm

कंगना रनोट को जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट से लताड़, कहा, 'सेलिब्रिटी होंगी लेकिन आरोपी भी है'

 कंगना रनोट और जावेद अख्तर मानहानि मामला काफी बढ़ गया हैl अब कंगना रनोट को कोर्ट ने सुनवाई के समय उपस्थित नहीं रहने के कारण लताड़ लगाई हैl कोर्ट ने कहा है कि कंगना रनोट सेलिब्रिटी हो सकती है लेकिन मामले में आरोपी भी हैl इसके चलते उन्हें समय निकालकर कोर्ट की सुनवाई में भाग लेना होगाl

पढ़ें पूरी खबर: कंगना रनोट को जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट से लताड़, कहा, सेलिब्रिटी होंगी लेकिन आरोपी भी है

24/03/2022
5:05:42 pm

'नागिन 6' के सेट से लीक हुईं रश्मि देसाई की तस्वीरें

एकता कपूर के सुपर नेचुरल ड्रामा शो नागिन 6 का क्रेज दर्शकों तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। नागिन 6 की टीआरपी में जबरदस्त उछाल को देखते हुए मेकर्स ने कहानी में दमदार ट्विस्ट डालने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली है। हाल ही में जहां नागिन 6 में अदिबा हुसैन और शिखा सिंह की एंट्री हुई है। वहीं, अब शो में रश्मि देसाई का नाम भी जुड़ चुका है। इसी बीच नागिन 6 के सेट से रश्मि देसाई की तस्वीरें और वीडियो लीक हो गई हैं।

24/03/2022
4:12:43 pm

'सेल्फी' के सेट पर अक्षय कुमार संग इमरान हाशमी ने मनाया जन्मदिन, लोगों ने किया ऐसे विश

 इमरान हाशमी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल में चल रही है। इमरान हाशमी ने सेल्फी के सेट पर ही अक्षय कुमार और यूनिट के साथ अपना जन्मदिन मनाया।


पढ़ें पूरी खबर: सेल्फी के सेट पर अक्षय कुमार संग इमरान हाशमी ने मनाया जन्मदिन, लोगों ने किया ऐसे विश

24/03/2022
3:45:20 pm

क्या बाहुबली 2 का इतिहास दोहराएगी आरआरआर? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस?

पांच साल के वनवास के बाद जब वो आरआरआर लेकर बड़े पर्दे पर फिर हाजिर हो रहे हैं तो उम्मीदों का परवान चढ़ना लाजिमी है। ट्रेड दम साधे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस का इंतजार कर रहा है। आरआरआर की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स के मद्देनजर माना जा रहा है कि फिल्म बड़ी ओपनिंग लेने वाली है। आरआरआर की रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस के हालात काफी बदले हुए हैं, जो बाहुबली 2 के वक्त नहीं था। हिंदी बेल्ट में आरआरआर को द कश्मीर फाइल्स से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। पढ़ें- RRR Box Office: बाहुबली 2 के 5 साल बाद टूट रहा राजामौली का वनवास, आरआरआर से क्या दोहराएंगे इतिहास?

24/03/2022
3:06:02 pm

प्रीति जिंटा ने देखी 'द कश्मीर फाइल्स'

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स देख ली है। उन्होंने इसे एक पावरफुल फिल्म बताया है। फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। 

24/03/2022
2:58:42 pm

इन पांच कारणों के चलते द कश्मीर फाइल्स ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स

 विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म 13 दिनों में एसा जादुई प्रदर्शन करेगी, इसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी।अगर हम इस फिल्म की शुरुआत से लेकर अबतक के सफर पर गौर करें तो, इसकी सफलता के पांच प्रमुख कारण नजर आएंगे....

24/03/2022
2:41:09 pm

उर्फी जावेद ने ब्लैक रिवीलिंग बिकिनी टॉप में शेयर की तस्वीरें, देखकर फैंस के उड़े होश


 ​बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद को अच्छे से पता है कि खुद को लाइम लाइट में कैसे रखना है। वह हमेशा ही अपने अजीबो गरीब फैशन के चलते मीडिया में छाई रहती हैं।
 इसी बीच उर्फी एक बार फिर से अपने लुक की वजह से चर्चा में आई हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी ब्लैक कलर की नेटेड ब्रोलेट पहने नजर आ रही हैं। उर्फी की ये ब्रालेट पूरी तरह से बैकलेस है।

24/03/2022
1:29:22 pm

'द कश्मीर फाइल्स' देखकर इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, वीडियो वायरल


  डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा भी खुद को द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने से रोक नहीं पाए। फिल्म देखने के बाद शैलेश ने कहा- स्पीचलेस हो गया कुछ कह नहीं पाऊंगा। यह फिल्म नहीं आंदोलन है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

24/03/2022
1:17:45 pm

RRR की रिलीज से पहले जानिए फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी की पूरी डिटेल

बस कुछ घंटों का इतंजार और... इसके बाद राजामौली का बड़े पर्दे पर पांच साल का वनवास भी खत्म होगा। 2017 की फिल्म बाहुबली 2 के बाद राजामौली ने इस बीच सिर्फ आरआरआर पर ही काम किया है। हालांकि, कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते फिल्म की मेकिंग और रिलीज डेट कई बार प्रभावित हुई थीं। बेतहाशा उम्मीदों और अपेक्षाओं के परों पर सवार आरआरआर कल यानी 25 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म की रिलीज से पहले यहां जानिए पूरी स्टार कास्ट और कहानी के बारे में हर डिटेल।

24/03/2022
1:03:12 pm

कैब ड्राइवर ले गया स्वरा भास्कर के घर का सामान

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भस्कर इन दिनों अमेरिका में हैं। वहां उन्हें एक बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा रहा है। एक कैब ड्राइवर स्वरा भास्कर का जरूरी और खाने का सामन लेकर चला गया, जिसकी शिकायत अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए की है। 

24/03/2022
12:31:06 pm

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर​ की उस शख्स की तस्वीर, ​भारत माता की जय बोलने पर काट दी गई थी जिसकी ​जुबान

 द कश्मीर फाइल्स आज जहां भी देखो हर तरफ इस फिल्म के ही चर्चे हो रहे हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शख्स की तस्वीर शेयर की है जो बेहद ही खौफनाक है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि भारत माता की जय बोलने पर इस आदमी की जुबान काट दी गई थी।

24/03/2022
11:49:23 am

बंगाली एक्टर अभिषेक चटर्जी का निधन, टॉलीवुड में छाई दुख की लहर

 बंगाली फिल्म और टेलीवजन इंडस्ट्री के लिए एक दुखभरी खबर है। टॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है। अभिनेता की उम्र महज 58 वर्ष थी।

24/03/2022
11:40:56 am

'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को मिली धमकी

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। निर्देशक ने दावा किया है कि बीते दिनों उनके ऑफिस में दो लड़के आए थे, लेकिन उस समय विवके और उनकी पत्नी ऑफिस में नहीं थे। वह ऑफिस के गेट को धक्का मारकर घुसने की कोशिश कर रहे थे। 

24/03/2022
11:25:49 am

साक्षी तंवर स्टारर नेटफ्लिक्स की सीरीज माई का ट्रेलर हुआ रिलीज

 नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस थ्रिलर सीरीज में साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं। साक्षी एक ऐसी मां की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी के हत्यारे की तलाश कर रही है। इस क्रम में वो बेहद ताकतवर लोगों का अपना दुश्मन बना लेती है। इस सीरीज का निर्माण अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट्ज ने किया है। सीरीज में राइमा सेन समेत कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। ट्रेलर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

24/03/2022
10:44:58 am

सलमान खान के सपोर्ट में आईं राखी सावंत

पत्रकार के साथ खराब व्यवहार करने के मामले में सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड को मुंबई की एक अदालत ने समन भेजा है। इस समन में अभिनेता और बॉडीगार्ड को 5 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने को कहा। अब इस पूरे मामले में ड्रामा क्वीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सलमान खान का सपोर्ट किया है। 

24/03/2022
10:40:55 am

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने रचा इतिहास, कमाई 200 करोड़ के पार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। न्यूनतम उम्मीदों और अपेक्षाओं के साथ रिलीज हुई फिल्म ने बुधवार को 200 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया। 2020 और 2021 में कोरोना वायरस महामारी के कालखंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली द कश्मीर फाइल्स पहली फिल्म बन गयी है, जबकि दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की सूर्यवंशी है। कलेक्शंस की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

24/03/2022
10:33:57 am

Lock Upp: कंगना की जेल में हुई जबरदस्त भिड़त, अंजलि अरोड़ा ने पायल रोहतगी पर लगाया काटने का आरोप

कंगना रनोट के अत्याचारी खेल में हर दिन कंटेस्टेंटट्स के लिए और भी मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही के एक एपिसोड में जबरदस्त मारपीट देखने को मिली, जब अंजलि अरोड़ा, पायल रोहतगी और पूनम पांडे आपस में भिड़ गईं।

24/03/2022
9:54:02 am

बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचीं माइली साइरस

हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर सिंगर माइली साइरस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई हैं। खराब मौसम के कारण उनका प्लेन क्रेश होते बचा है। माइली साइरस के साथ उनके दोस्त और परिवार वाले भी प्लेन में बैठे थे। इस हादसे के वीडियो को माइली साइरस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

24/03/2022
9:44:35 am

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन को अपना सच्चा उत्तराधिकारी बताया है

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन को अपना सच्चा उत्तराधिकारी बताया है। साथ ही अभिषेक को ट्रोल करने वालों की भी क्लास लगाई है।

24/03/2022
9:14:32 am

Taarak Mehta में 'दयाबेन' दिशा वकानी की होने वाली है वापसी!

 तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है, ताजा अपडेट के अनुसार शो में आप जल्द ही दयाबेन यानि दिशा वकानी को एक बार फिर देखने वाले हैं।

24/03/2022
8:16:36 am

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी करवाई रजिस्टर

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी रजिस्टर करना ली है। बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान में शादी की थी। अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी को कानूनी रूप दे दिया है।

पूरी खबर पढ़ें :  कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी को 3 महीने बाद कराया रजिस्टर्ड

24/03/2022
8:12:02 am

इमरान हाशमी मना रहे हैं 43वां जन्मदिन

इमरान हाशमी बॉलीवुड के अलग अभिनेताओं में से एक हैं। वह फिल्मों में अपनी अलग एक्टिंग और पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते हैं। इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सीरियल किसर भी कहते हैं। इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 मुंबई में हुआ था। 

पूरी खबर पढ़ें : Birthday: 5 साल के कॉलेज में केवल दो या तीन बार क्लास में गए थे इमरान हाशमी, इस फिल्म ने बनाया सीरियल किसर

chat bot
आपका साथी