Exclusive: दूरदर्शन पर शो, नागिन भी नहीं , सास बहू भी नहीं , फिर भी टूट गए रिकॉर्ड

इससे शो की 400 मिलियन क्यूमलिटिव रीच हो गई है यानि चार करोड़ लोगों ने अब तक ये शो देखा है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 04:04 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 06:54 AM (IST)
Exclusive: दूरदर्शन पर शो, नागिन भी नहीं , सास बहू भी नहीं , फिर भी टूट गए रिकॉर्ड
Exclusive: दूरदर्शन पर शो, नागिन भी नहीं , सास बहू भी नहीं , फिर भी टूट गए रिकॉर्ड

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दूरदर्शन के एक सीरियल ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नाम है ' मैं कुछ भी कर सकती हूं ' . इस सीरियल ने इंडिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बन कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।  

फिरोज खान द्वारा निर्देशित "मैं कुछ भी कर सकती हूं" ने छोटे परदे पर बिना नागिन , राक्षस , सास- बहू ड्रामा के जबरदस्त सफलता हासिल कर ली है। इससे शो की 400 मिलियन क्यूमलिटिव रीच हो गई है यानि चार करोड़ लोगों ने अब तक ये शो देखा है। अपनी इस कामयाबी से शो में लीड किरदार निभा रही मीनल बेहद खुश हैं। कहती हैं - वो कभी अभिनेत्री बनना ही नहीं चाहती थीं। यह बस एक इत्तेफाक ही रहा। कभी-कभी एड करती थीं। वहां जो मेरे बॉस थे, वह इस प्रोजेक्ट को हेड कर रहे थे। तो उन्होंने ही मेरा नाम फिरोज खान को सजेक्ट कर दिया था। पहले सोचा भी कि दूरदर्शन का शो है। पता नहीं क्या होगा लेकिन बाद में मन बना लिया।

कपिल की बदसलूकी की हदें हुई हैं पार, आॅडियंस के साथ भी बुरा बर्ताव 

 

मीनल बताती हैं कि हमने शो की थीम को रियल जिंदगी में भी लागू किया था। जो कि शायद ही किसी भी सैटेलाइट या बड़े शो में होता होगा कि हम सेट पर गंदगी नहीं फैलाते थे। खुद अपने सारे काम करते थे। खाना बर्बाद नहीं करते थे। वहां जो बर्तन ने ही खाना बना लेते थे। फिरोज सर साफ-साफ कहते थे कि सेट के किसी भी स्टाफ्स से कोई गाली-गलौच में बात नहीं करेगा। शो की शूटिंग हिमाचल प्रदेश और बनारस के अलावा मुंबई में भी हुई। मीनल का मानना है कि जो मुद्दे शो में उठाये गये हैं, इनको किसी शो में कभी इस तरह से नहीं दिखाया गया था। सब जगह तो मुद्दों पर ( सेक्स एजुकेशन, गर्ल एजुकेशन) लेक्चर दिये जाते हैं लेकिन कभी ऐसे दिखाया नहीं गया था। इस शो को सब जगह पहुंचाना था इसलिए दूरदर्शन को चुना गया।

पहले वीकेंड में अनुष्का की फिल्लौरी मजबूत , रविवार को भी बढ़त

 

मीनल बताती हैं कि उनके लिए यह शो आइ-ओपनर रहा, जिसका श्रेय लेखिका श्रद्धा सिंह को भी जाता है। वो बताती हैं कि यह शो पॉपुलेशन फाउंडेशन का कैंपेन था जिसे बाद में डेली सोप में तब्दील किया गया। साउथ अफ्रीका का भी एक शो है, जो इसी मॉडल पर बना है और उसे काफी पॉपुलैरिटी मिली हुई है।

कपिल के लेटेस्ट एपिसोड को आॅनलाइन दर्शकों ने भी कहा Big No

 

श्रद्धा बताती हैं कि डेली सोप से महिलाएं सबसे अधिक कनेक्ट होती हैं ,इसलिए हमने शो का रूप दिया और महिलाओं से जुड़े अहम इश्यू को सिंपल तरीके से डील करने की कोशिश की।

chat bot
आपका साथी