विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले वीकेंड में अनुष्का की फिल्लौरी मजबूत , रविवार को भी बढ़त

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 27 Mar 2017 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 01:28 PM (IST)

अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन की पहली फिल्म एन एच 10 ने पहले वीकेंड में 13 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया था।

पहले वीकेंड में अनुष्का की फिल्लौरी मजबूत , रविवार को भी बढ़त
पहले वीकेंड में अनुष्का की फिल्लौरी मजबूत , रविवार को भी बढ़त

मुंबई। अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म फिल्लौरी ने अपने पहले वीकेंड में 15 करोड़ रूपये से ज़्यादा की कमाई कर अच्छा बिजनेस शो किया है। फिल्म के रविवार के कलेक्शन में भी उछाल देखा गया है।

बता दें कि अंशय लाल निर्देशित फिल्म फिल्लौरी ने पहले दिन चार करोड़ दो लाख रूपये की कमाई की थीं लेकिन शनिवार को कलेक्शन में थोड़ा सुधार आया। फिल्म ने रविवार को छह करोड़ तीन लाख रूपये की कमाई करने के साथ अपनी स्थिति अब काफी मजबूत कर ली है। फिल्लौरी ने पहला वीकेंड पूरा करने के साथ अब तक 15 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन हासिल कर लिया है। इसी के साथ फिल्म हाल फिलहाल आई वुमेन्स ओरियंटेड फिल्मों की दौड़ में भी आगे निकल गई है। अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन की पहली फिल्म एन एच 10 ने पहले वीकेंड में 13 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया था। विद्या बालन की कहानी 15 करोड़ तक पहुंच पाई थी और ऐश्वर्या बच्चन स्टारर सरबजीत 13 करोड़ 96 लाख रूपये कमाए थे।

कपिल के लेटेस्ट एपिसोड को आॅनलाइन दर्शकों ने भी कहा Big No

अनुष्का शर्मा , दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा स्टारर फिल्लौरी उस लड़के की कहानी है जिसमें मंगल दोष होता है और उसे दूर करने के लिए उसे जिस पेड़ से शादी करनी पड़ती है उस पर भूतनी रहती है, जो अनुष्का शर्मा बनी हैं।